10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur Bypoll: BJP उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- पहले लोग भाजपा के डर से भागते थे, अब पासा पलट गया

Bankipur bypoll: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में BJP उम्मीदवार के बदलने पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि जनता का जनादेश सबसे बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस सीट पर निर्णायक हार का सामना करना पड़ेगा।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

image

अनुराग अनिमेष

Jul 10, 2026

Prashant Kishor

प्रशांत किशोर (ANI Photo)

Bankipur Bypoll: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद पार्टी को उनकी जगह नीरज सिन्हा को मैदान में उतारना पड़ा। जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने इस पर तंज कसा। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले बीजेपी के डर से विपक्षी उम्मीदवारों का नाम वापस लेना आम बात थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह उलट गई है। अब बीजेपी के उम्मीदवार घबराकर मैदान छोड़ रहे हैं।

बांकीपुर को बीजेपी का गढ़ माने जाने पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जो लोग कभी दावा करते थे कि यहां बीजेपी को चुनौती देने की किसी की हिम्मत नहीं है, वे अब खुद ही नया उम्मीदवार खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसे शुरू में भाजपा ने टिकट दिया गया था, उसने चुनाव से नाम वापस ले लिया और अब पार्टी आनन-फानन में दूसरा कैंडिडेट (नीरज कुमार सिन्हा) लेकर आई है।

प्रशांत किशोर ने और क्या कहा?


बीजेपी पर जुबानी जंग करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह BJP है, अभी दो दिन पहले ही वे कह रहे थे कि बांकीपुर हमारा इतना बड़ा गढ़ है कि अगर वे कुत्ता या बिल्ली भी उतार दें, तो वह जीत जाएगा। जनता देखना चाहती है कि उन्होंने कैसा काबिल उम्मीदवार उतारा है। अब वे एक को हटाकर दूसरे को लाए हैं, जनता उसे भी देखेगी, और तीन दिन में सब साफ हो जाएगा।

आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने चुनाव मैदान अपने आप को अलग कर लिया है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की जानकारी दी। अभिषेक कुमार ने अपने इस निर्णय के पीछे निजी कारण बताए हैं।

अभिषेक कुमार बंटी ने क्या कहा?


मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक कुमार बंटी ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाया था। इसके लिए उन्होंने पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कुछ पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगे भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।