10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur By Election: टिकट वापस करते वक्त उड़ा था BJP उम्मीदवार अभिषेक बंटी के चेहरे का रंग, आखिर क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

Bankipur Assembly By-Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ा बदलाव करते हुए अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी का नामांकन वापस होने के बाद नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारण बताकर अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Jul 10, 2026

BJP

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव(फोटो-ANI)

BJP Bankipur Candidate: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिया है। पहले घोषित किए गए प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद ही चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी ने नीरज सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारण बताकर अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उम्मीदवारी वापस लेने का लीटर दिया। इस दौरान अभिषेक कुमार के चेहरे का रंग उड़ा नजर आ रहा था। वो उदास लग रहे थे। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

इस कारण हुई थी सीट खाली


बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। बीजेपी ने पहले अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी को एनडीए प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने गुरुवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था।

पारिवारिक कारण बताकर लिया नाम वापस

अभिषेक सिन्हा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कारणों की वजह से वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें बांकीपुर से एनडीए का उम्मीदवार बनाया, जिसके लिए वह केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं, लेकिन पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आगे भी पूरी निष्ठा से संगठन की सेवा करते रहेंगे।

कौन हैं नीरज सिन्हा, जिनको मिला टिकट

अभिषेक सिन्हा के नाम वापस लेने के बाद बीजेपी ने नीरज सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। नीरज सिन्हा पिछले करीब 20 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि इस सीट से चुनाव में जान सुराज से प्रशांत किशोर मैदान में हैं,वहीं राजद ने पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है।