10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur By Election: BJP ने नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, अभिषेक कुमार की जगह मिला टिकट

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है। अभिषेक कुमार द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 10, 2026

bankipur By election

भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Bankipur By Election: भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल करने के कुछ देर बाद ही व्यक्तिगत कारण बताते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तुरंत नया नाम घोषित कर दिया।

नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नए फैसले के बाद से बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन की मजबूती और स्थानीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया। नीरज कुमार सिन्हा बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता माने जाते हैं।

उनका संगठनात्मक अनुभव पार्टी को इस हाई प्रोफाइल सीट पर फायदा पहुंचा सकता है। बांकीपुर बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रहा है, लेकिन इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने वाला है।

इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आरजेडी ने रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। अब नीरज सिन्हा के आने से मुकाबला और रोचक हो गया है।

तीनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। बता दें कि बांकीपुर शहर का इलाका है। यहां विकास, रोजगार और बाढ़ जैसी समस्याएं मुख्य मुद्दे रहेंगे।

बीजेपी इस सीट को किसी भी हाल में बचाना चाहती है क्योंकि यह उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी, जिन्होंने इस्तीफा देकर राज्यसभा का रास्ता चुना।

नीरज सिन्हा कौन हैं?

नीरज कुमार सिन्हा को पार्टी का अनुभवी चेहरा माना जाता है। उनका बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक का लंबा अनुभव है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में अब नई ऊर्जा दिख रही है। कई नेता और कार्यकर्ता नए उम्मीदवार का स्वागत कर रहे हैं।

अभिषेक बंटी का सफर

अभिषेक कुमार सिन्हा बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें शुरू में काफी उम्मीद थी। नामांकन के समय उन्होंने कहा भी था कि कोई मुकाबला नहीं है, कमल खिल जाएगा। लेकिन व्यक्तिगत वजहों से पीछे हटना पड़ा।

पार्टी ने उनका सम्मान रखते हुए तुरंत नया फैसला लिया। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि नए फैसले से विपक्ष को मजबूती मिल सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग