3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diljit Dosanjh Bag Video : दिलजीत दोसांझ अपने बैग में रखते हैं ये दो तेल, रुद्राक्ष और भी कई सारी चीजें, देखिए 

Diljit Dosanjh What's In My Bag: अगर आप एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के बैग के अंदर की चीजों को देखने के लिए उत्सुक हैं तो आइए देखिए। सरसों का तेल, रुद्राक्ष और क्या-क्या इनके बैग में है।
2 min read
Google source verification
Diljit Dosanjh Bag Items, Diljit Dosanjh Vogue Interview

Diljit Dosanjh के बैग में क्या है? image credit youtube/@Vogue

Diljit Dosanjh Bag Essentials: अक्सर एक्टर बैग लिए नजर आते हैं। उन्हें देखकर ज्यादातर फैंस के मन में यह सवाल आता है कि आखिर एक सुपरस्टार अपने बैग में क्या-क्या रखता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने बैग में क्या-क्या रखते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। हाल ही में दिलजीत ने Vogue के "What's In My Bag" शो में अपने बैग की हर खास चीज दिखाई। आइए जानते हैं कि उनके बैग में क्या-क्या रहता है।

दिलजीत दोसांझ के बैग में अनमोल चीज क्या है?

दिलजीत ने अपने बैग में रखी चीजों को दिखाते हुए बताया कि उनके बैग में अनमोल चीज गुटका साहिब (सिख धर्म की पवित्र पुस्तक) है। एक्टर ने बताया कि साल 2002 में जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तभी से यह पवित्र किताब हमेशा उनके साथ रहती है। चाहे वह दुनिया के किसी भी देश में जाएं या कितना भी बड़ा शो करें, गुटका साहिब हमेशा उनके बैग में रहता है।

फैन का दिया हुआ खास तोहफा

गुटका साहिब के बाद दिलजीत ने बताया कि वह अपने बैग में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगातार दो हाउसफुल शो के बाद एक फैन द्वारा गिफ्ट में दिया गया रुद्राक्ष और कुछ पत्थर भी रखते हैं।

दिलजीत दोसांझ ने बताया अपना हेल्थ सीक्रेट

दिलजीत ने बताया कि वह रात में नीम का तेल और सरसों का तेल मिलाकर अपनी नाभि में लगाते हैं। उनका मानना है कि इससे शरीर को काफी फायदा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई चाहे तो नारियल का तेल या देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकता है।

लैपटॉप से करते हैं पूरा काम

दिलजीत ने अपना लैपटॉप दिखाते हुए बताया कि उनके नए गाने, शो की प्लानिंग, टूर का पूरा डाटा और डिजाइन इसी में रहता है। एक्टर इन दिनों इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में होने वाले अपने बड़े शो की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके बैग में हमेशा हेडफोन भी रहता है।

बैग में रखते हैं हेल्दी स्नैक

वीडियो में दिलजीत ने अपने बैग में रखा अपना पसंदीदा स्नैक मखाना भी दिखाया। एक्टर ने बताया कि उन्हें दिनभर कुछ न कुछ खाने की आदत है, इसलिए वे अपने बैग में हमेशा मखाना रखते हैं।