1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Friendship Day 2026: पुराने दोस्तों के साथ यादें ताजा करने के लिए ये 5 आइडियाज आएंगे काम

Friendship Day Plans: दोस्त को स्पेशल फील कराने के लिए आप यहां बताए गए आइडियाज में से कोई भी प्लान चुन कर Friendship Day 2026 को यादगार बना सकते है।
2 min read
Google source verification
Friendship Day With Friends, Best Friendship Day Ideas

Friendship Day Celebration Ideas (representative image) image credit gemini

Friendship Day Celebration Ideas: फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर अगर आप अपने दोस्तों के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या करें, तो यहां बताए गए आइडियाज से मदद ले सकते हैं। ये प्लान न सिर्फ आपको दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देंगे, बल्कि आपकी दोस्ती को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाएंगे। आइए जानते हैं 5 ऐसे शानदार आइडियाज, जो आपके फ्रेंडशिप डे को और भी स्पेशल बना देंगे।

रोड ट्रिप

अगर आपके दोस्त एक ही शहर में रहते हैं, तो सुबह-सुबह किसी खूबसूरत जगह के लिए रोड ट्रिप पर निकल जाएं। रास्ते में अपने पसंदीदा गाने सुनें, किसी ढाबे या कैफे पर रुककर स्वादिष्ट खाने का आनंद लें और पुरानी यादों को ताजा करें। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के कारण दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाता है। ऐसे में एक छोटी-सी रोड ट्रिप भी आपकी दोस्ती में नई ताजगी भर सकती है और कई खूबसूरत यादें दे सकती है।

मूवी या गेम नाइट रखें

अगर बाहर जाने का मन नहीं है, तो घर पर ही मूवी या गेम नाइट का प्लान बनाएं। दोस्तों के साथ पसंदीदा फिल्में देखें और बोर्ड गेम्स, कार्ड्स, वीडियो गेम्स, एंटाक्षरी या डंब शराड्स जैसे मजेदार गेम्स खेलें।

पॉटलक पार्टी करें

फ्रेंडशिप डे पर पॉटलक पार्टी भी एक शानदार आइडिया हो सकता है। हर दोस्त अपनी पसंद की एक डिश घर से बनाकर लाए या बाहर से ऑर्डर करे। इससे सभी को अलग-अलग तरह के स्वाद का आनंद मिलेगा और किसी एक व्यक्ति पर पूरी तैयारी का बोझ भी नहीं पड़ेगा।

मेमोरी रिक्रिएशन

अगर आप अपने दोस्तों से काफी समय बाद मिल रहे हैं, तो पुराने यादगार पलों को दोबारा जीने की कोशिश करें। स्कूल, कॉलेज या किसी ट्रिप की पसंदीदा तस्वीरों को फिर से उसी अंदाज में रिक्रिएट करें। पुराने डायलॉग, मजेदार किस्से और यादगार जगहों को दोबारा याद करके इस मुलाकात को और भी खास बनाया जा सकता है।

एडवेंचर एक्टिविटी

अगर आपका फ्रेंड ग्रुप रोमांच पसंद करता है, तो ट्रेकिंग, कैंपिंग, बॉलिंग, गो-कार्टिंग, एस्केप रूम या किसी एडवेंचर पार्क जाने का प्लान बनाएं। ऐसी एक्टिविटीज न केवल आपको रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक देंगी, बल्कि टीमवर्क, मस्ती और नई यादें बनाने का भी शानदार मौका देंगी।