
Hansika Motwani,Amrita Arora / image credit instagram/ amuaroraofficial/ihansika
Bollywood Actresses Married Friend's Husband: बॉलीवुड में अफेयर के साथ-साथ दोस्ती भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। जहां कुछ सितारे अपनी दोस्ती निभाकर समय के साथ मिसाल बन जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी रहे, जिनके रिश्तों ने सालों पुरानी दोस्ती में दरार ला दी। फ्रेंडशिप डे 2026 के मौके पर आइए जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जिन पर अपनी ही दोस्त का घर तोड़ने के आरोप लगे और जिन्होंने अपनी दोस्त के पूर्व पति से शादी कर खूब सुर्खियां बटोरीं है।
साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। जयपुर के मुंडोटा फोर्ट में हुई उनकी रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में रही। हालांकि, शादी के बाद यह रिश्ता विवादों में भी आ गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहेल की पहली पत्नी रिंकी बजाज, हंसिका की करीबी दोस्त थीं और हंसिका उनकी शादी में भी शामिल हुई थीं। बाद में जब हंसिका ने सोहेल से शादी की, तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को दोनों ने आपसी सहमति से कानूनी रूप से तलाक ले लिया।
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी की थी। शकील कॉलेज के दिनों से अमृता के दोस्त थे, लेकिन बाद में उन्होंने अमृता की दोस्त निशा से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक दे दिया, जिसके बाद 2009 में उन्होंने अमृता से शादी की। उस समय इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद हुआ था। निशा ने भी मीडिया में आरोप लगाया था कि अमृता की वजह से उनकी शादी में दरार आई।
हालांकि, इन विवादों के बावजूद अमृता और शकील ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, फिर निकाह किया और बाद में पंजाबी परंपरा के अनुसार विवाह किया। तमाम विवादों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया और आज भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।
Updated on:
01 Aug 2026 04:11 pm
Published on:
01 Aug 2026 04:11 pm
