21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hansika Motwani के बयान ने फिर छिड़ी कास्टिंग काउच पर बहस, भड़के यूजर्स कही ऐसी बात

Hansika Motwani Casting Couch: हंसिका मोटवानी का एक हालिया बयान सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ कुछ यूजर्स हंसिका की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

2 min read
Google source verification
Hansika Motwani के बयान ने फिर छेड़ी कास्टिंग काउच पर बहस, भड़के यूजर्स की ऐसी बात

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (फोटो सोर्स: IMDb)

Hansika Motwani Casting Couch: साउथ और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों एक विवादित बयान की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं और कास्टिंग काउच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उनके जवाब ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और वो इसके वजह से काफी ट्रोल भी हो रही है।

इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर किया गया सवाल

एक्ट्रेस ने हाल ही में Hauterrfly के यूट्यूब शो 'The Male Feminist' में नजर आईं है। इस शो में जब उनसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद कभी ऐसा अनुभव नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि जो लोग सच में काम करना चाहते हैं, उनके साथ ऐसी चीजें नहीं होतीं।

इतना ही नहीं, हंसिका का ये बयान सुनते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स का कहना है कि वो सच बोलने से बच रही हैं और 'सेफ खेल' रही हैं। साथ ही, यूजर्स का तर्क ये भी है कि कास्टिंग काउच का शिकार होना किसी की मेहनत या काम करने की इच्छा पर निर्भर नहीं करता ये एक गंभीर समस्या है जिसे इस तरह के बयानों से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके बाद जब उनसे दोबारा पूछा गया कि इंडस्ट्री में ऐसी चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता, तो हंसिका ने माना कि इस मुद्दे को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन इससे आगे वो कुछ बोलने से बचती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने अपने पति से एक रुपया भी नहीं मांगा

बता दें, हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इससे पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। साल 2022 में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी के बाद जब दोनों के अलग होने की खबर आई, तो फैंस हैरान रह गए थे, लेकिन हंसिका के वकील अदनान शेख ने बताया था कि ये तलाक बहुत ही शांति से हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल से एक रुपया भी नहीं मांगा है। वो बस चाहती थीं कि ये रिश्ता इज्जत के साथ खत्म हो जाए ताकि वो अपने काम पर ध्यान दे सकें। हंसिका अब अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर फिल्मों और अपने करियर में बिजी होना चाहती हैं।