
Hansika Motwani post meaning Chardi Kala always (source: instagram)
Hansika Motwani First Post After Divorce: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ को लेकर पिछले काफी समय से जो अनुमान लगाए जा रहे थे, वो अब सच साबित हो गए हैं। हंसिका और उनके पति सोहेल खतूरिया का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। पेरिस के एफिल टावर के सामने फिल्मी अंदाज में हुए प्रपोजल से लेकर जयपुर के मुंडोता फोर्ट में हुई शाही शादी तक, सब कुछ किसी सपने जैसा था। लेकिन यह साथ ज्यादा लंबा नहीं चल सका। तलाक की खबरों के बीच अब हंसिकाने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिलने के अगले ही दिन हंसिका मोटवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'चढ़दी कला-ऑलवेज'। इस छोटे से मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस 'चढ़दी कला' का मतलब क्या है? यह एक पंजाबी शब्द है जिसका मतलब होता है हमेशा जोश में रहना और कभी हिम्मत न हारना। हंसिका ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि चाहे शादी टूट गई हो, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा है। वो इस दुख से बाहर निकलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
दिसंबर 2022 में जयपुर में हुई इस शाही शादी में दरार तब दिखने लगी थी, जब हंसिका ने अचानक अपने पति सोहेल के साथ वाली सारी फोटो डिलीट कर दी थीं। कोर्ट में यह बताया गया कि दोनों के स्वभाव, सोचने के तरीके और लाइफस्टाइल में काफी अंतर था। जुलाई 2024 से ही दोनों अलग रह रहे थे। परिवार और दोस्तों ने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया।
हंसिका के वकील अदनान शेख ने बताया है कि यह तलाक बहुत ही शांति से हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल से एक रुपया भी नहीं मांगा है। वो बस चाहती थीं कि यह रिश्ता इज्जत के साथ खत्म हो जाए ताकि वो अपने काम पर ध्यान दे सकें। हंसिका अब अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर फिल्मों और अपने करियर में बिजी होना चाहती हैं।
हंसिका मोटवानी अब पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर रही हैं। उनका यह 'चढ़दी कला' वाला मैसेज सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो अपनी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव या दुख से गुजर रहे हैं। यह शब्द सिखाता है कि जो बीत गया उसे माफ करो, जो आज है उसे स्वीकार करो और जो आने वाला कल है, उसका स्वागत मुस्कुराहट के साथ करो।
Published on:
13 Mar 2026 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
