31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोहे के तवे पर हर बार बिना चिपके बनेगा परफेक्ट डोसा, बस इन बातों का रखें ध्यान

Lohe Ke Tawe Par Perfect Dosa Kaise Banaye: अगर आप लोहे के तवे पर परफेक्ट डोसा बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करके बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Dosa On Iron Tawa, Lohe Ke Tawe Par Dosa

Dosa Without Non Stick Tawa/ image credit youtube/ /@4YouRecipes

Iron Tawa Dosa Tips: लोहे के तवे पर डोसा बनाते समय बार-बार चिपक जाता है। सिर्फ इसी वजह से अगर आप नॉनस्टिक तवा खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से लोहे के तवे पर ही बिना चिपके डोसा के साथ ही उत्तपम और चीला भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं लोहे के तवे पर डोसा बनाने का सही तरीका।

डोसा बनाने के लिए ऐसे करें तवे को तैयार

अगर आपका डोसा भी तवे पर चिपक जाता है, तो सबसे पहले तवे को गर्म करें। इसके बाद तवे पर करीब दो चम्मच तेल डालकर पूरे तवे पर फैला दें। जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तब तवे पर थोड़ा-सा पानी छिड़कें। अब किसी साफ सूती कपड़े से तवे को अच्छी तरह पोंछ लें। अगर तवा ज्यादा चिपकता है, तो यही तरीका एक-दो बार और दोहराएं। इससे तवे पर तेल की एक पतली परत बन जाती है, जिससे डोसा आसानी से बनता है।

डोसा बनाते समय रखें इस बात का ध्यान

डोसा फैलाने से पहले यह देखें कि तवा बहुत ज्यादा गर्म न हो। मीडियम या उससे थोड़ा कम गर्म तवा डोसा बनाने के लिए सबसे सही रहता है। अगर तवा बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो बैटर डालते ही पकने लगेगा और उसे फैलाना मुश्किल हो जाएगा। सही तापमान पर बैटर आसानी से फैलता है और डोसा पतला, कुरकुरा और अच्छे रंग का बनता है।

हर डोसा बनाने से पहले करें यह काम

एक डोसा बनने के बाद अगले डोसे से पहले तवे पर थोड़ा-सा पानी छिड़कें और उसे कपड़े से पोंछ दें। इससे तवे का तापमान थोड़ा कम हो जाता है और अगला डोसा भी बिना चिपके आसानी से फैल जाता है। साथ ही तवे पर जमा अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

तवे को हमेशा डोसा बनाने से पहले साफ रखें। जरूरत पड़ने पर तेल और पानी वाली प्रक्रिया दोबारा करें। डोसा हमेशा मीडियम आंच पर बनाएं और हर बार नया डोसा डालने से पहले तवे को हल्का ठंडा जरूर करें। इसके साथ ही अगर तवा फिर भी चिपकता है, तो उस पर थोड़ा-सा नमक और तेल डालकर आधे कटे प्याज से अच्छी तरह रगड़ लें। इसके बाद तवा को पानी से साफ करने के बाद डोसा बनाने में इस्तेमाल कर सकते है।