30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 हजार रुपये में घर, पढ़ाई, इलाज मुफ्त- अमेरिकी सैनिक की भारतीय पत्नी ने बताए यूएस में रहने के फायदे

US Army Benefits: अमेरिकी सैनिकों को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं? आइए, भारतीय महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Viral Video

US Army Family Benefits/ image credit (Instagram/@meghamitch)

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होती रहती है, जिस पर लोग जमकर लाइक, शेयर और कमेंट करते हैं। कई बार लोग तारीफ करते हैं तो कई बार ट्रोल भी करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला वहां रहने के तीन बड़े फायदे बता रही हैं। महिला के पति अमेरिकी सैनिक (US Soldier) हैं।

वीडियो में क्या है खास?

@meghamitch नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक भारतीय महिला अपने अमेरिकी सैनिक पति के साथ नजर आ रही हैं। महिला के पति US Army की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिला सफेद रंग की प्लेन बेसिक टी-शर्ट पहने हुए हैं। वीडियो में दोनों US Army में काम करने वाले लोगों और उनके परिवार को मिलने वाले बड़े फायदों के बारे में बताते हैं। उनकी बातें सुनकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए है।

पढ़ाई के लिए नहीं करनी पड़ती चिंता

वीडियो में महिला सबसे पहले बताती हैं कि US Army में नौकरी करने का पहला बड़ा फायदा पढ़ाई से जुड़ा है। इस पर उनके पति कहते हैं कि पढ़ाई का खर्च सभी के लिए सरकार उठाती है। स्कूल जाने के एवज में हर महीने करीब 1,000 डॉलर की आर्थिक मदद भी दी जाती है। यानी अगर कोई आगे पढ़ना चाहता है, तो उसे फीस की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती।

इलाज में भी मिलती है मदद

पहले फायदे के बाद महिला दूसरे फायदे के बारे में बात करती हैं, जो हेल्थकेयर यानी इलाज से जुड़ा है। वीडियो के अनुसार, सेना में काम करने वाले लोगों को मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होती है, तो इलाज का खर्च खुद नहीं उठाना पड़ता। इससे मेडिकल खर्च का बड़ा बोझ कम हो जाता है। महिला के पति बताते हैं कि हर तरह का इलाज मुफ्त है।

सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर

महिला यह भी बताती हैं कि उनके पति ने सिर्फ 140 डॉलर देकर घर लिया। भारतीय रुपये में यह रकम करीब ₹13 हजार होती है। महिला के पति कहते हैं कि यह पैसे सिर्फ जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिए जाते हैं और इसके बाद घर की चाबी मिल जाती है। हालांकि, वीडियो में इस सुविधा के नियम और शर्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

महिला द्वारा शेयर किया गया वीडियो यहां देखें

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करते है।