30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Care Tips: बालों को टूटने और झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

How To Stop Hair Fall: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या पतले हो रहे हैं, तो लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव अपनाकर आप बालों को हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि बालों का झड़ने और पतला होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 min read
Google source verification
Hair Thinning Treatment, Hair Care Tips

Hair Fall से बचने के लिए टिप्स/image credit freepick

Hair Fall Control Tips: कंघी करते समय, बाल धोते वक्त या तकिए पर पहले से ज्यादा झड़ते बाल दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरुआती समय में सही देखभाल करने से बालों का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है। बालों का झड़ना हमेशा मौसम की वजह से नहीं होता, बल्कि यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि बालों को पतला होने से बचाने और झड़ने से रोकने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

स्कैल्प और बालों की करें सही देखभाल

स्वस्थ स्कैल्प ही मजबूत बालों की नींव है। इसलिए जरूरत के हिसाब से बाल धोने के साथ सही हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही, गीले बालों को जोर से रगड़कर सुखाने या कंघी करते समय खींचने से बचें। इसके बजाय बाल सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। 

हीट और केमिकल का इस्तेमाल कम करें

बार-बार हेयर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, ब्लो ड्रायर या ब्लीचिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट बालों को कमजोर बना सकते हैं। अगर इनका इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो इन्हें सीमित मात्रा में करने के साथ ही देखभाल भी करें।

टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें

बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा करने से ट्रैक्सन एलोपेसिया जैसी समस्या हो सकती है, जिसमें बाल स्थायी रूप से पतले होने लगते हैं।

डाइट और डेली रूटीन में करें सुधार


बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। ऐसे में जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, जिंक और विटामिन नहीं मिलते, तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आप अपनी डाइट में दालें, अंडे, दूध, हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स शामिल कर के अपने बालों की सेहत में सुधार कर सकते है। इसके अलावा डेली रूटीन में होने वाला लगातार तनाव शरीर में हार्मोनल बदलाव ला सकता है, जिससे बालों का सामान्य ग्रोथ साइकिल प्रभावित होता है। इसलिए तनाव कम करें।

डॉक्टर को दिखाएं


अगर कई हफ्तों से लगातार बाल तेजी से झड़ रहे हों, सिर पर खाली जगह दिखाई देने लगे, स्कैल्प में खुजली या दर्द हो, या बाल अचानक बहुत पतले हो गए हों, तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यह किसी भी चिकित्सकीय सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है।