
Normal Delivery Tips| image credit gemini
Normal Delivery Tips: किसी भी महिला के लिए मां बनने का अनुभव बेहद खास होता है, लेकिन डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द के बारे में सोचकर ही शरीर कांप जाता है। ऐसे में अगर आप जल्द मां बनने वाली हैं और आपकी नॉर्मल डिलीवरी होने वाली है, तो इस दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप एक हैक फॉलो कर सकती हैं। आइए, आज के इस लेख में जानते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान दर्द को कम करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे दर्द में राहत मिलती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के चैनल dr_akshesh_gynecologist पर डॉ. अक्षेश मोदी (DR AKSHESH MODI) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, अगर आप भी जल्द मां बनने वाली हैं और डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द से घबरा रही हैं, तो आप कंघी (Comb) का इस्तेमाल कर इसे कम कर सकती हैं। सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह कोई जादू नहीं बल्कि एक साइंटिफिक तरीका है जिसे Gate Control Theory कहते हैं। इसे करने से सच में लेबर पेन कम हो जाता है।
डॉ. अक्षेश के अनुसार, जब आपको लेबर के दौरान contractions महसूस हों, तो बस एक कंघी को अपने हाथ में कसकर पकड़ लें और उसे जोर से दबाएं। जब आप कंघी को जोर से दबाती हैं, तो आपका दिमाग दर्द के दो अलग-अलग सिग्नल्स के बीच उलझ जाता है। कंघी को दबाने से जो सेंसेशन पैदा होता है, वह लेबर पेन की तीव्रता को कम कर देता है और आपका ध्यान उस दर्द को सहने से हटकर हाथ की पकड़ पर शिफ्ट हो जाता है।
हमारा दिमाग एक समय में सीमित मात्रा में ही दर्द के संदेशों को प्रोसेस कर सकता है। जब आप अपनी पूरी एनर्जी कंघी को दबाने में लगाती हैं, तो आपके नर्व्स दिमाग तक दर्द के दो अलग-अलग सिग्नल्स भेजते हैं। इस वजह से दिमाग लेबर पेन के असली दर्द को कम महसूस करता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
25 Apr 2026 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
