28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan Makeup Look: सावन के पहले दिन यहां बताए गए तरीके से मेकअप कर ट्रेडिशनल लुक में हों तैयार

Sawan Makeup Look:अगर आपको मेकअप करना नहीं आता है, तो यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप सावन के पहले दिन ट्रेडिशनल लुक में तैयार हो सकती हैं।
2 min read
Google source verification
Sawan Ke Pehle Din Makeup, Sawan Makeup Tips

Sawan Makeup Tips/ image credit youtube/ /@MakeupstylePrerna

Makeup Tips: सावन का महीना महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर तैयार होती हैं। हाथों में हरी चूड़ियां और कंगन, पैरों में पायल, माथे पर बिंदी और हाथों में रची मेहंदी के साथ सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी सावन के पहले दिन पारंपरिक लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो यहां बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही खूबसूरत मेकअप कर सकती हैं।

स्टेप 1: चेहरे को साफ करें

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद टोनर लगाएं। इससे स्किन फ्रेश महसूस करती है और मेकअप अच्छी तरह सेट होता है।

स्टेप 2: मॉइस्चराइजर लगाएं

सावन के मौसम में नमी ज्यादा होती है, इसलिए भारी क्रीम लगाने की बजाय हल्का जेल बेस मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे चेहरा चिपचिपा नहीं लगता और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

स्टेप 3: प्राइमर लगाएं

अब ऐसा प्राइमर लगाएं जो मेकअप के अगले स्टेप्स को आसान बनाने के साथ-साथ हल्का कवरेज भी दे और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लेकर आए।

स्टेप 4: डार्क सर्कल और दाग-धब्बे छिपाएं

अगर चेहरे पर डार्क सर्कल, पिगमेंटेशन या किसी तरह के निशान हैं, तो पहले उन्हें कलर करेक्टर या कंसीलर की मदद से छिपाएं।

स्टेप 5: बीबी या सीसी क्रीम लगाएं

अब अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन की जगह बीबी या सीसी क्रीम लगाएं।

स्टेप 6: चेहरे को हाईलाइट करें

आंखों के नीचे, माथे के बीच, नाक और ठोड़ी पर हल्का कंसीलर लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इससे चेहरे पर नेचुरल ब्राइटनेस आती है और लुक ज्यादा फ्रेश नजर आता है।

स्टेप 7: मेकअप सेट करें

अब पूरे चेहरे पर हल्का लूज पाउडर लगाकर मेकअप सेट करें। इससे अतिरिक्त ऑयल कंट्रोल रहता है और मेकअप जल्दी खराब नहीं होता।

स्टेप 8: ब्लश लगाएं

गालों पर हल्का ब्लश लगाने से चेहरा खिला-खिला और हेल्दी दिखाई देता है। ध्यान रखें कि ब्लश ज्यादा न लगाएं। हल्का रंग ही सबसे अच्छा लगता है।

स्टेप 9: आई मेकअप करें

आई मेकअप करने के लिए सबसे पहले हल्का ब्राउन आईशैडो लगाएं। इसके बाद हरे रंग का शिमर या अपनी ड्रेस से मिलता-जुलता शेड लगाकर आंखों को आकर्षक बनाएं। नीचे की लैश लाइन पर भी हल्का ब्राउन शेड लगाएं। इसके बाद आईलाइनर, काजल और मस्कारा लगाकर आई मेकअप पूरा करें।

स्टेप 10: हाईलाइटर लगाएं

चीक बोन, नाक और माथे पर हल्का हाईलाइटर लगाएं।

स्टेप 11: लिपस्टिक लगाएं

होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से आउटलाइन करने के बाद अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाएं।

स्टेप 12: आखिर में मेकअप सेट करें

मेकअप पूरा होने के बाद फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा और उमस या पसीने की वजह से जल्दी खराब नहीं होगा।