27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin Care For Men: चेहरे को रखना चाहते हैं फ्रेश और हेल्दी? तो अपनाएं ये 5 स्किन केयर रूटीन

Men Skin Care Routine: अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो यहां बताए गए 5 आसान स्किन केयर टिप्स फॉलो करके अपनी त्वचा को हेल्दी और फ्रेश रख सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Daily Skin Care Routine, Men Face Care Tips

Skin Care Tips (representative image) image credit chatgpt

Boys Skin Care Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी होता है। आज के समय में सिर्फ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक अच्छा और आसान मेंस स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आता कि क्या करें, तो यहां लड़कों के लिए 5 आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन

सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप अपनी स्किन को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सनस्क्रीन से पहले विटामिन-सी या किसी एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नाइट स्किन केयर रूटीन

पूरे दिन धूल, मिट्टी और ऑयल स्किन पर जमा हो जाता है। इसलिए रात को सोने से पहले चेहरे की सफाई करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा साफ करें। इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार कोई सीरम लगाएं। अगर टैनिंग या दाग-धब्बों की समस्या है, तो ब्राइटनिंग सीरम का इस्तेमाल करें। वहीं बड़े पोर्स या पिंपल्स की परेशानी होने पर उसी के अनुसार सीरम चुनें। सीरम लगाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

डैंड्रफ को न करें नजरअंदाज

कई बार सिर में डैंड्रफ होने की वजह से चेहरे पर भी पिंपल्स बढ़ने लगते हैं। ऐसे में सिर्फ स्किन केयर करने से फायदा नहीं होता। अगर डैंड्रफ की समस्या है, तो इसके लिए एक अच्छा एंटी-डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करें।

टैनिंग से बचने के लिए क्या करें?

अगर आप रोज धूप में बाहर निकलते हैं, बाइक चलाते हैं या ज्यादा समय बाहर बिताते हैं, तो सनस्क्रीन जरूरी लगाएं। इसके साथ ही हेलमेट, कैप या छाते का भी इस्तेमाल करें।

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए करें ये काम

ब्लैकहेड्स से बचने के लिए दिन में दो बार अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश से चेहरा साफ करें, ताकि अतिरिक्त ऑयल, धूल और गंदगी हट सके। इसके अलावा हफ्ते में एक या दो बार हल्के एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करने से डेड स्किन हटती है और ब्लैकहेड्स बनने की संभावना कम हो जाती है।

लड़कों के लिए स्किन केयर क्यों है जरूरी?

लड़कों की स्किन लड़कियों की तुलना में थोड़ी मोटी होती है और इसमें ऑयल बनाने वाली ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, पिंपल्स और ऑयली स्किन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। इसके अलावा कई लड़के सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते और स्किन की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे समय के साथ दाग-धब्बे और टैनिंग बढ़ सकती है। इसलिए लड़कों के लिए भी स्किन केयर करना जरूरी है।