27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kabab Recipe: शेफ रणवीर बरार और शेफ अशोक से जानें सॉफ्ट और क्रिस्पी चीजी कबाब बनाने के टिप्स

Cheese Kabab Recipe: बारिश के मौसम में अगर आप कुछ टेस्टी और अलग खाने का सोच रहे हैं, तो आप शेफ रणवीर बरार और शेफ अशोक द्वारा शेयर की गई चीजी कबाब रेसिपी को फॉलो कर बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Creamy Chilli Cheese Kabab, Restaurant Style Cheese Kabab

Kebab Recipe/image credit youtube/@RanveerBrar and/@CookingWithChefAsok

Creamy Chili Cheese Kebab Recipe: अगर आप कबाब खाने के शौकीन हैं और एक ही तरह के कबाब खाकर बोर हो गए हैं, तो शेफ रणवीर बरार और शेफ अशोक द्वारा शेयर की गई चीजी कबाब रेसिपी आपके लिए है। शेफ द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप कबाब को अंदर से सॉफ्ट, क्रीमी और बाहर से क्रिस्पी बड़े आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं चीजी कबाब बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शेफ रणवीर बरार से जानें क्रीमी चिली चीज कबाब बनाने के टिप्स

क्रीमी चिली चीज कबाब बनाने के लिए शेफ रणवीर बरार के अनुसार कीमा किए हुए चिकन में उबला हुआ आलू मिलाना चाहिए, क्योंकि इससे कबाब पकने के बाद सख्त या रबर जैसा नहीं होता और यह अंदर से सॉफ्ट रहता है। अगर आप आलू इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसकी जगह ब्रेडक्रम्ब्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कबाब के मिश्रण में अदरक, हरी मिर्च, धनिया, गरम मसाला और थोड़ा सा चीज मिलाने से स्वाद बढ़ जाता है। चीज को मिश्रण में कम मात्रा में डालना चाहिए, क्योंकि असली चीजी फ्लेवर के लिए कबाब के अंदर चीज की स्टफिंग की जाती है।

कबाब को पकाते समय इन्हें ज्यादा ब्राउन करने के बजाय हल्का पकाना चाहिए, ताकि इनकी सॉफ्टनेस बनी रहे। इसके बाद इसमें खूब सारा लहसुन, चिली फ्लेक्स और चीज डालकर धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आखिर में थोड़ी सी क्रीम, हरी मिर्च और धनिया डालने से कबाब को क्रीमी टेक्सचर, खुशबू और रिच फ्लेवर मिलता है।

शेफ अशोक ने शेयर किए क्रिस्पी चीज स्टफ्ड वेजिटेबल कबाब बनाने के टिप्स

परफेक्ट क्रिस्पी चीज स्टफ्ड वेजिटेबल कबाब बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों का मॉइस्चर पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी होने से कबाब क्रिस्पी नहीं बनते और फ्राई करते समय फट सकते हैं। कबाब का टेक्सचर अच्छा बनाने के लिए उबले हुए आलू को कद्दूकस करके इस्तेमाल करें, जिससे मिश्रण स्मूद बनता है। इसके अलावा पनीर डालने से कबाब का स्वाद और भी बढ़ जाता है, हालांकि इसे चाहें तो स्किप भी किया जा सकता है।

मिश्रण को बांधने के लिए मैदा, कॉर्नफ्लोर या बेसन की जगह फ्रेश ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल करने से कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से अच्छी तरह बाइंड रहते हैं। ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सॉफ्ट मिश्रण तेल में डालते ही टूट सकता है। इसमें मोजरेला या प्रोसेस चीज की स्टफिंग करने से काटने पर अंदर से चीज़ का शानदार मेल्टेड टेक्सचर मिलता है। कबाब को शेप देने के बाद बाहर से ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग करनी चाहिए, जिससे यह ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं। फ्राई करते समय तेल का तापमान मीडियम से हाई होना चाहिए और कबाब को करीब 3-4 मिनट तक सुनहरा होने तक तलना चाहिए।