27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से उछल गया सोना, जानिए आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद आज सोने में तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 27, 2026

Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today 27th July 2026: सोने की कीमतों में आज सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर कारोबार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 960 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 850 रुपये की बढ़त के साथ 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 690 रुपये की बढ़त के साथ 1,09,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी बिना किसी बदलाव के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

MCX पर सोने-चांदी के भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 0.68 फीसदी या 972 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव इस समय 0.98 फीसदी या 2177 रुपये की बढ़त के साथ 2,24,315 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल में गिरावट से उछला सोना

अमेरिका और ईरान के बीच बीती दो रातों से कोई हमला नहीं हुआ है। इससे कच्चे तेल के कीमतों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं थोड़ी कम हुई हैं। ऐसे में यूएस फेड द्वारा रेट हाइक की उम्मीदों में थोड़ी कमी आई है। यही कारण है कि सोने में तेजी देखी जा रही है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट्स

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,45,860₹1,33,700₹1,11,850
मुंबई₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
दिल्ली₹1,46,040₹1,33,850₹1,09,540
कोलकाता₹1,45,890₹1,33,700₹1,09,390
बेंगलुरु₹1,45,890₹1,33,700₹1,09,390
हैदराबाद₹1,44,920₹1,33,700₹1,09,390
केरल₹1,45,890₹1,33,700₹1,09,390
पुणे₹1,45,860₹1,33,700₹1,09,390
वडोदरा₹1,45,940₹1,33,750₹1,09,440
अहमदाबाद₹1,45,940₹1,33,750₹1,09,440
जयपुर₹1,46,040₹1,33,850₹1,09,540

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.44 फीसदी या 18.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,148 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.03 फीसदी या 41.78 डॉलर की बढ़त के साथ 4,094.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.11 फीसदी या 0.65 डॉलर की बढ़त के साथ 59.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 2.17 फीसदी या 1.26 डॉलर की बढ़त के साथ 59.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।