26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेंट क्रिएटर ने बताया चाय के पत्तों से कैसे बनाएं चायपत्ती, जानें ब्लैक टी रेसिपी

Ghar Par Chai Patti Kaise Banaye: क्या आप जानते हैं पौधे से पत्तियां तोड़ने के बाद चायपत्ती कैसे तैयार की जाती है? आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
2 min read
Google source verification
Homemade Tea Leaves, Arunachal Pradesh Tea Making

Tea Making Process/ image credit instagram/ addy_the__creator

Traditional Tea Making Process: चाय पीना भारत के लगभग सभी राज्यों में पसंद किया जाता है। ज्यादातर लोग चाय बनाने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी ब्रांडेड चायपत्ती का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सभी राज्यों में चाय के बागान नहीं होते, इसलिए बहुत से लोगों को लगता है कि चाय के पौधे से पत्तियां तोड़ने के बाद इन्हें फैक्ट्री में किसी खास प्रक्रिया से तैयार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के पौधे की ताजी पत्तियों से भी घर पर चायपत्ती तैयार की जा सकती है? आइए नॉर्थईस्ट के एक कंटेंट क्रिएटर से जानते हैं इसका तरीका।

चाय के पौधे से तोड़ी जाती हैं ताजी पत्तियां

अरुणाचल प्रदेश के एक कंटेंट क्रिएटर ने बाजार से चायपत्ती खरीदने की जगह घर में उगाए गए चाय के पौधे की पत्तियों से चायपत्ती तैयार करने का तरीका बताया है। क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि घर पर चायपत्ती बनाने के लिए सबसे पहले चाय के पौधे से हरी और ताजी पत्तियों को तोड़ा जाता है।

पत्तियों को तोड़ने के बाद इन्हें साफ किया जाता है। इसके बाद इन्हें लकड़ी के ओखल जैसे बर्तन में डालकर अच्छी तरह कूटा जाता है। इस प्रक्रिया से पत्तियां बारीक हो जाती हैं और चायपत्ती जैसा रूप लेने लगती हैं।

धूप में सुखाने के बाद की जाती है सफाई

पत्तियों को कूटने के बाद इन्हें धूप में सुखाया जाता है। जब पत्तियां अच्छी तरह सूख जाती हैं, तो इन्हें दोबारा साफ करने के लिए छानकर अलग किया जाता है। इसके बाद इन्हें फिर से धूप में सुखाया जाता है, ताकि पत्तियों में मौजूद नमी पूरी तरह खत्म हो जाए। पूरी प्रक्रिया के बाद तैयार हुई पत्तियों को सामान्य चायपत्ती की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

घर की तैयार चायपत्ती से बनाएं स्पेशल चाय

कंटेंट क्रिएटर ने चायपत्ती बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ ब्लैक टी बनाने की रेसिपी भी शेयर की है। इसके लिए सबसे पहले पानी गर्म किया जाता है। इसके बाद इसमें तैयार की गई चायपत्ती के साथ तेजपत्ता, अदरक और चीनी डालकर अच्छी तरह उबाला जाता है। इसके बाद गर्मागर्म चाय को सर्व किया जाता है। घर पर तैयार की गई इस चाय में ताजी पत्तियों की वजह से अलग स्वाद और खुशबू महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर आप टी लवर हैं, तो नॉर्थईस्ट ट्रिप के दौरान इस तरह की चाय का अनुभव करके अपने सफर को यादगार बना सकते हैं।