
डैंड्रफ से राहत पाने के घरेलू उपाय| image credit iStock and instagram- jh_hairexpert
Natural Hair Care Tips: गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से होने वाले पसीने के चलते कुछ लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने के साथ ही बाजार से महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। इससे डैंड्रफ तो कम हो जाते हैं, लेकिन हैवी केमिकल्स की वजह से बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आप बॉलीवुड सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा शेयर होममेड नुस्खा ट्राई कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में जावेद हबीब ने बाल झड़ने के की वजह बताते हुए कहा , हमारे इस उत्तर भारत (नॉर्थ इंडिया) और पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) में बहुत पसीना आता है। यह पसीना हमारे बालों और त्वचा (स्किन) में एक तरह की डैंड्रफ पैदा करता है, जिसे रूसी कहते हैं। यह रूसी बालों के लिए एक तरह का जहर (Poison) है।"
वे आगे कहते हैं, "यहां बालों को लेकर अंधविश्वास बहुत है। लोग बालों को लंबा तो रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें धोना नहीं चाहते। इसके कारण सिर में खुजली (इचिंग) होती है, जो बालों के टूटने की वजह बनती है। इससे बचने के लिए रोजाना बाल धोएं। साथ ही, तेल लगाने से पहले बालों को थोड़ा गीला कर लें, क्योंकि सूखे बालों में तेल ठीक से काम नहीं करता।
जावेद हबीब की सलाह है, "आप सरसों का तेल लगाएं, लेकिन उससे मालिश (मसाज) न करें। तेल लगाने के बाद उसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो लें। बाल धोने के लिए आपको शैंपू का इस्तेमाल करना है या रीठे का, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।"
उनका दावा है कि नियमित रूप से बाल धोने और सरसों के तेल का सही इस्तेमाल करने से बालों को मजबूत रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या हर व्यक्ति की त्वचा के प्रकार (स्किन टाइप) और जीवनशैली (लाइफस्टाइल) पर भी निर्भर करती है।
'Medicinal Qualities of Mustard Oil' (ResearchGate) के अनुसार, सरसों के तेल में मजबूत जीवाणुरोधी, कवकरोधी (antifungal) और कैंसर-रोधी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्कैल्प को हेल्दी रखता है और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
ध्यान दें: अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव है या आपको सरसों के तेल से एलर्जी है, तो इसे अपने हेयर केयर में शामिल करने से परहेज करें। इसके अलावा, सरसों के तेल के साथ ही कोई भी नई चीज अपने हेयर केयर में शामिल करने से पहले कान के पीछे पैच टेस्ट करने के बाद ही इसे पूरे बालों में लगाएं।
Updated on:
09 Jun 2026 09:09 am
Published on:
08 Jun 2026 02:53 pm
