8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil Price: इजरायल के लेबनान पर हमले से 4% उछल गए कच्चे तेल के दाम, आपके शहर में क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today: इजरायल ने लेबनान पर नए हमले किए जिससे अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद कमजोर हुई है। इस हमले के बाद क्रूड 4 फीसदी से ज्यादा उछला।

2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Hike

कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। (फोटो: AI)

Crude Oil Price Today: इजरायल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इससे अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद टूट गई है, जिसके बाद सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 4 फीसदी उछल गईं। इसी बीच भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लोगों की लगातार नजर बनी हुई है। मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल में 7.5 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

क्रूड में इतनी तेजी क्यों आई?

अमेरिकी क्रूड फ्यूचर्स 4.26 फीसदी चढ़कर 94.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 3.82 फीसदी बढ़कर 96.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया। ईरान ने लेबनान में सीजफायर को अमेरिका के साथ अपनी डिप्लोमेटिक बातचीत से जोड़ा था। इजरायल ने 3 जून को लेबनान के साथ सीजफायर किया था। लेकिन इजरायल के नए हमलों से यह उम्मीद खत्म हो गई। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान पर जवाबी कार्रवाई न करने की अपील की है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

क्रूड ऑयल के दामों में होने वाली तेजी का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है। ऐसे में युद्ध शुरु होने के बाद से अब तक भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में 7.5 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा चुकी है। यदि आने वाले समय में होर्मुज संकट लंबा खिंचा तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ सकती है।

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)डीजल कीमत (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.4799.82
मुंबई111.1897.83
चेन्नई107.7499.55
गुरुग्राम102.8095.47
नोएडा102.3895.85
बेंगलुरु110.8998.80
भुवनेश्वर108.81100.52
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर112.6697.78
लखनऊ102.0595.55
पटना113.7299.71
तिरुवनंतपुरम115.49104.41

घरेलू गैस के दाम बढ़ाए

होर्मुज संकट के बीच भारत में रविवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे कीमत दिल्ली में 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। कीमतों में तीन महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियां बढ़ती ग्लोबल एनर्जी कॉस्ट के बोझ से दबी हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का खेल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम तेल ट्रांजिट रूट है। ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले शिपिंग ट्रैफिक पर भारी रोक लगा रखी है। अमेरिका और इजरायल ने अप्रैल की शुरुआत में ईरान पर हमले रोक दिए थे, लेकिन ईरान की पाबंदी अभी भी जारी है। इजरायल के नए हमलों से इस रूट के खुलने की उम्मीद और कम हो गई।