27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Social Sensation: कैसे सोशल मीडिया पर छाया ‘कुचु पुचु तुम कहां हो’ वाला मीम? कॉकरोच पार्टी वालों से लेकर सेलिब्रिटीज तक बना रहे रील्स

Kuchu Puchu Tum Kahan Ho: 'कुचु पुचु तुम कहां हो' की वायरल रील्स अब तक आपकी नजरों से भी जरूर गुजर चुकी होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेंड के बारे में जानिए कुछ बातें।
2 min read
Google source verification
Kuchu Puchu Tum Kahan Ho Meaning, Kuchu Puchu Bubu Viral Video

Kuchu Puchu/ image credit instagram/ kuchupuchu_bubu and row_divine

Kuchu Puchu Tum Kahan Ho Meme: फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक इन दिनों शॉर्ट्स वीडियो या रील स्क्रॉल करते समय "कुचु पुचु तुम कहां हो, मुझे अच्छा नहीं लग रहा तुम्हारे बिना" वाला वायरल रील अलग-अलग रूप में बार-बार स्क्रीन पर आ रहा है। हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी इससे जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल हुए। बॉलीवुड एक्ट्रेस Elli AvrRam भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए वीडियो बना चुकी हैं। ऐसे में हमने सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को खंगाला तो इससे जुड़ी कुछ बातें पता चलीं। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

देखते ही देखते छा गया 'कुचु पुचु तुम कहां हो' ट्रेंड?

इस वायरल ट्रेंड की शुरुआत करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स में से एक है इंस्टाग्राम पर kuchupuchu_bubu नाम का हैंडल। इस अकाउंट पर 29 जून 2026 को "कुचु पुचु तुम कहां हो, मुझे अच्छा नहीं लग रहा तुम्हारे बिना" वाला वीडियो शेयर किया गया था। वायरल वीडियो में एक क्यूट एनिमेटेड छोटी बच्ची पिंक और व्हाइट जंपसूट पहने उदास चेहरे के साथ खड़ी नजर आती है। बैकग्राउंड में कई छोटे-छोटे टेडी बियर और एक रेनबो दिख रहा है। वहीं बैकग्राउंड में "कुचु पुचु तुम कहां हो, मुझे अच्छा नहीं लग रहा तुम्हारे बिना" वाला डायलॉग चल रहा है।

इसके ऑडियो का इस्तेमाल करते हुए 41 हजार से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं। हर दिन इस ट्रेंड से जुड़े नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

कैसे बना यह नया सोशल मीडिया ट्रेंड?

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों कंटेंट क्रिएटर्स और यूजर्स ने इस ऑडियो पर अपने-अपने अंदाज में रील्स बनानी शुरू कर दीं। हालांकि, इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा पहचान CJP प्रोटेस्ट के दौरान मिली, जब कई लोगों ने फनी स्लोगन वाले वीडियो बनाकर उनके बैकग्राउंड में इस ऑडियो का इस्तेमाल किया। इसके बाद यह ट्रेंड तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया और बड़ी संख्या में लोग इस पर वीडियो बनाने लगे।

CJP प्रोटेस्ट में भी दिखा ट्रेंड

इस ट्रेंड का असर सोशल मीडिया के साथ-साथ हाल ही में हुए CJP प्रोटेस्ट में भी देखने को मिला। कई युवाओं ने "कुचु पुचु तुम कहां हो, मुझे अच्छा नहीं लग रहा तुम्हारे बिना" वाले ऑडियो और डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए मजेदार वीडियो बनाए। इनमें से कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और लोगों ने उन्हें खूब शेयर किया।

'मिस करने' या मनुहार करने के संदर्भ में इस तरह के क्लिप्स खूब बनाए गए और वायरल हुए। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के लिए राजी करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाते हुए भी मीम बने।

वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस Elli AvrRam ने भी इस ट्रेंड पर वीडियो बनाया है।