2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोनी कपूर और हिमेश रेशमिया का पत्नी की दोस्त पर आया दिल, फिर रचाई दूसरी शादी

Friendship Day 2026: बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद उनकी करीबी दोस्त को ही अपना जीवनसाथी बना लिया। आइए जानते हैं ऐसे ही चर्चित सितारों के बारे में।
2 min read
Google source verification
Bollywood Stars Married Wife's Friend , Bollywood Friendship Day

Himesh Reshammiya Sonia Kapoor, Boney Kapoor Sridevi/ image credit instagram/realhimesh/boney.kapoor

Bollywood Stars Married Wife's Friend: हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को स्पेशल फील कराते हैं और अपनी दोस्ती को और मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी दोस्तियां रही हैं, जो आज भी मिसाल मानी जाती हैं। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी रहे, जिनकी वजह से सालों पुरानी दोस्ती टूट गई। आइए जानते हैं ऐसे ही दो चर्चित सितारों के बारे में।

बोनी कपूर और श्रीदेवी

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी एक समय में अच्छी दोस्त थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्ती की वजह से मोना ने श्रीदेवी को अपने घर में रहने की जगह भी दी थी। उस दौरान श्रीदेवी का नाम अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जाता था। हालांकि, बाद में बोनी कपूर और श्रीदेवी के करीब आने की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद बोनी कपूर और मोना कपूर अलग हो गए और साल 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली। उस समय इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और इसे लेकर लंबे समय तक चर्चा होती रही।

हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने साल 2018 में टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी कोमल रेशमिया से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोमल और सोनिया कभी अच्छी दोस्त थीं और कोमल के जरिए ही हिमेश की मुलाकात सोनिया से हुई थी। बाद में हिमेश और सोनिया के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की बढ़ती नजदीकियों की वजह से हिमेश की पहली शादी प्रभावित हुई। हालांकि, इन दावों पर अलग-अलग बातें सामने आती रही हैं। इन सब चर्चाओं के बीच हिमेश रेशमिया ने 22 साल पुरानी शादी खत्म होने के बाद साल 2018 में मुंबई के लोखंडवाला स्थित अपने घर पर सोनिया कपूर से शादी रचाई। शादी के बाद से दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।