2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोटी ठंडी होने के बाद भी रहेगी मुलायम, बस आटा गूंथते समय न करें ये गलतियां

Mulayam Roti Kaise Banaye: रोटी ठंडी होने के बाद भी सॉफ्ट और मुलायम कैसे रखें? आइए जानें 5 Roti Tips, जिन्हें अपनाकर आप रोटी को लंबे समय तक मुलायम रख सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Soft Roti Tips, Soft Chapati Recipe

Soft Roti Tips/ image credit instagram/ mobasir_hassan and thebombaydon

How To Make Soft Roti: गरमा-गरम रोटी खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि अक्सर रोटी ठंडी होने के बाद सख्त या रबर जैसी हो जाती है। इसकी वजह से लोग रोटी को गर्म रखने के लिए पेपर रैप, एल्युमिनियम फॉयल, थर्मल टिफिन या कैसरोल जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हमेशा ऐसा सिर्फ रोटी के ठंडी होने की वजह से नहीं होता, बल्कि रोटी बनाने के तरीके में भी गलती हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि रोटी घंटों बाद भी मुलायम बनी रहे, तो यहां बताए गए टिप्स को ध्यान में रखकर मुलायम रोटी बना सकते हैं। आइए जानते हैं मुलायम रोटी बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सही तरीके से आटा गूंथें

आटा गूंथते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करने की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुना पानी स्टार्च को जिलेटिनाइज करके ग्लूटेन को ढीला करता है, जिससे आटा नरम और गूंथने में आसान बनता है। इससे रोटी ज्यादा मुलायम बनती है और ठंडी होने के बाद भी हार्ड नहीं होती।

आटे को रेस्ट करने दें

आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटी बेलने की गलती न करें। डो को कम से कम 15 मिनट तक ढककर रखें। इस दौरान ग्लूटेन स्ट्रैंड्स रिलैक्स हो जाते हैं, जिससे रोटी आसानी से बेलती है, सिकुड़ती नहीं और च्यूई भी नहीं बनती।

आटे में नमक मिलाएं

आटा गूंथते समय उसमें नमक मिलाएं। नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ग्लूटेन को भी मजबूत बनाता है। इससे आटा अच्छी तरह स्ट्रेच होता है और रोटी बेलते समय टूटती नहीं।

सही तापमान पर रोटी सेंकें

रोटी हमेशा अच्छी तरह गर्म तवे पर मीडियम-हाई फ्लेम पर सेंकें। ठंडा तवा या बहुत धीमी आंच रोटी की नमी को धीरे-धीरे बाहर निकाल देती है, जिससे वह सख्त हो जाती है। सही तापमान पर रोटी के अंदर मौजूद पानी तुरंत भाप बनता है, जो उसे फुलाने और मुलायम रखने में मदद करता है।

रोटी को सही तरीके से स्टोर करें

रोटी सिकने के बाद उसे खुला न छोड़ें। हमेशा गरम रोटी को सूती कपड़े में लपेटकर रखें। इससे अतिरिक्त भाप सोख ली जाती है, कंडेन्सेशन नहीं बनता और रोटी लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है।