
Celebrities Who Married Their Best Friends/ image credit instagram/ riteishd/ravidubey2312/divyankatripathidahiya/shoaib2087/debinabon
Celebrity Friendship Love Story: दोस्ती को दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता माना जाता है और कई बार यही दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। फ्रेंडशिप डे 2026 के खास मौके पर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे स्टार कपल्स के बारे में आइए जानते हैं, जिनकी कहानी दोस्ती से शुरू हुई और बाद में उन्होंने एक-दूसरे को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया। किसी की पहली मुलाकात शूटिंग के सेट पर हुई तो किसी की दोस्ती साथ काम करते-करते गहरी होती गई। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 चर्चित स्टार कपल्स के बारे में।
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात साल 2002 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के टेस्ट शूट के दौरान हैदराबाद में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। साथ काम करते-करते वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे और उनकी दोस्ती वक्त के साथ और मजबूत होती चली गई। धीरे-धीरे यही रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब दस साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने फरवरी 2012 में शादी कर ली।
रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में सरगुन को रवि कुछ खास पसंद नहीं आए, लेकिन जब दोनों को शो में पति-पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला तो बातचीत बढ़ी। इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि दोनों की सोच और पसंद काफी मिलती है। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बाद में रियलिटी शो 'नच बलिए' के मंच पर रवि ने सरगुन को प्रपोज किया और 7 दिसंबर 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम कर रहे थे। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए। आखिरकार 8 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और ट्विन बेबी बॉय के पैरेंट्स हैं।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की दोस्ती टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे। जब शोएब ने शो छोड़ दिया, तब दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे को कितना मिस करते हैं। इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद 22 फरवरी 2018 को दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं और उनकी जोड़ी टीवी की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल है।
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की मुलाकात साल 2006 में एक टैलेंट शो के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती और गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद गुरमीत ने एक रियलिटी शो के दौरान देबीना को प्रपोज किया। इसके बाद फरवरी 2011 में दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों अपनी दो बेटियों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं।
Updated on:
02 Aug 2026 11:25 am
Published on:
02 Aug 2026 11:20 am
