8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

How To Keep Lemon Fresh: नींबू जल्दी सूख जाते हैं तो यहां बताए गए तरीके से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे ताजे 

How To Store Lemon:नींबू को फ्रिज में या बिना फ्रिज के लंबे समय तक कैसे स्टोर करें, ताकि वे लंबे समय तक ताजा बने रहें। आइए आज की स्टोरी में इससे जुड़े कुछ आसान और असरदार टिप्स और हैक्स जानते हैं।
2 min read
Google source verification
How To Preserve Lemon, Lemon Storage At Home

नींबू को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए Storage Tips (representative image) image credit chatgpt

Lemon Storage Tips: नींबू सस्ते मिलते ही ज्यादातर लोग ज्यादा मात्रा में खरीद लेते हैं। कई लोग इन्हें अचार बनाकर स्टोर कर लेते हैं, लेकिन जो लोग अचार नहीं बनाते, उनके नींबू कुछ ही दिनों में सूखने या खराब होने लगते हैं। अगर आप भी बिना अचार बनाए नींबू को लंबे समय तक ताजा रखना चाहते हैं, तो यहां बताए गए आसान तरीके आपके काम आ सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप नींबू को लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं।

नींबू पर तेल लगाकर करें स्टोर

सबसे पहले नींबू को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद हर नींबू पर हल्का सा तेल लगा दें। अब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें। इससे नींबू की ऊपरी परत सूखती नहीं है और वे लंबे समय तक ताजा बने रहते हैं।

पानी और सिरके में करें स्टोर

एक कांच या फूड ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बे में नींबू रखें और इतना पानी डालें कि सभी नींबू पूरी तरह डूब जाएं। अब इसमें थोड़ा सा सफेद सिरका मिला दें। डिब्बे को बंद करके फ्रिज में रख दें। इस तरीके से नींबू लंबे समय तक ताजा रहते हैं और बार-बार पानी बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

नींबू का रस निकालकर फ्रीजर में रखें

अगर फ्रिज में पूरे नींबू रखने की जगह नहीं है, तो उनका रस निकालकर भी स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए रस को साफ कांच की बोतल में भरें। बोतल को पूरी तरह न भरें, थोड़ा हिस्सा खाली छोड़ दें। अब इसे फ्रीजर में रख दें। जब जरूरत हो, बोतल निकालकर जितना रस चाहिए उतना इस्तेमाल करें और फिर वापस फ्रीजर में रख दें। इस तरीके से नींबू का रस लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

नींबू का पाउडर बनाकर करें स्टोर

अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो नींबू का पाउडर बनाकर भी उसे लंबे समय तक रखा जा सकता है। इसके लिए पहले नींबू का रस निकाल लें। फिर इसमें रस के बराबर चीनी मिलाकर धूप या पंखे के नीचे अच्छी तरह सुखा लें। जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाए, तो इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल शिकंजी या दूसरी ड्रिंक बनाने में किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य