
Mango Powder बनाने की विधि (representative image) image credit chatgpt
Homemade Amchur Powder: अगर आप मैंगो लवर हैं या किचन में इस्तेमाल करने के लिए घर पर ही आमचूर पाउडर बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां बताए गए दो आसान तरीकों से इसे बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पके हुए आम से आम पाउडर और कच्चे आम से आमचूर पाउडर कैसे बनाएं और इन्हें सालभर तक सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर करें।
अगर आप मैंगो लवर हैं और बिना फ्रिज के पके हुए आम को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे पाउडर बनाकर सुरक्षित रख सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले पके और मीठे आम आमों को करीब 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद छिलका हटाकर गूदा निकाल लें और उसे मिक्सर में पीसकर गाढ़ा पल्प तैयार करें।
अब जितना आम का पल्प हो, उतनी ही मात्रा में मोटे दाने वाली चीनी मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को स्टील की थाली या बड़ी प्लेट में पतली परत के रूप में फैला के धूप में सुखा लें। 12 से 13 घंटे बाद जब ऊपर की परत सूखने लगे, तो स्पैचुला की मदद से उसे पलट दें, ताकि नीचे की नमी भी सूख जाए। इसी तरह इसे 2-3 दिन तक पलटते के मिश्रण को पूरी तरह सूख लें।
जब मिश्रण पूरी तरह सूखकर कुरकुरा हो जाए, तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में बारीक पीस के आम का पाउडर तैयार कर लें।
आमचूर पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सख्त और पूरी तरह कच्चे आम चुनें। आमों को अच्छी तरह धोकर उनका छिलका उतार लें। अब पीलर या तेज चाकू की मदद से आम के पतले-पतले स्लाइस काट लें। इसके बाद एक बड़ी थाली या ट्रे में बेकिंग पेपर बिछाकर इन स्लाइस को एक-एक करके फैला दें, ताकि वे आपस में चिपके नहीं।
अब आमों को तेज धूप या पंखे के नीचे सुखा लें। जब स्लाइस पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस के आमचूर पाउडर तैयार कर लें।
आम के पाउडर को स्टोर करने के लिए पूरी तरह सूखा और एयरटाइट कांच का कंटेनर इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कंटेनर का ढक्कन बंद करने से पहले उसके ऊपर क्लिंग फिल्म लगा सकते हैं। इससे हवा अंदर नहीं जाएगी और पाउडर ज्यादा समय तक सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही कंटेनर को सूखी और ठंडी जगह पर रखें, जहां नमी और सीधी धूप न पहुंचती हो।
Updated on:
08 Jul 2026 04:27 pm
Published on:
08 Jul 2026 04:23 pm
