
Dinesh Karthik House/image credit youtube/@asianpaints and chatgpt
Dinesh Karthik Lifestyle: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों भारतीय टीम के मुख्य कोच Gautam Gambhir की आलोचना को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट के अलावा कमेंटेटर और कोच के रूप में भी पहचान बना चुके दिनेश कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आइए जानते हैं कि क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट, आईपीएल, कमेंट्री और बड़े ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करने वाले दिनेश कार्तिक का घर कैसा दिखता हैं।
दिनेश कार्तिक चेन्नई के एक पॉश और हाई प्रोफाइल इलाके में रहते हैं। यह इलाका शांत माहौल, हरियाली और हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां शहर के कई बड़े उद्योगपति, खिलाड़ी और फिल्मी सितारे रहते हैं।साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी इसी इलाके में रहते हैं।
रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के अनुसार, दिनेश कार्तिक के चेन्नई स्थित बंगले की कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। यह घर पारंपरिक चेन्नई बंगले की डिजाइन पर बनाया गया है, जिसमें खुलापन और प्राइवेसी दोनों का खास ध्यान रखा गया है।
Dipika Pallikal के साथ मिलकर दिनेश कार्तिक ने अपने इस घर को डिजाइन किया है। एशियन पेंट्स के शो Where The Heart Is में दिनेश कार्तिक ने बताया था कि इस घर की सबसे खास बात यह है कि इसे एक बार में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
क्रिकेटर के लिविंग रूम के पास एक खूबसूरत डाइनिंग एरिया बनाया गया है। यहां स्टाइलिश डाइनिंग टेबल और डिजाइनर कुर्सियां रखी गई हैं। यह जगह सिर्फ खाना खाने के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और मेहमानों के साथ खास पल बिताने के लिए भी इस्तेमाल होती है।
इस बंगले का इंटीरियर न्यूट्रल कलर थीम पर तैयार किया गया है, जिससे पूरा घर शांत, साफ और एलिगेंट दिखाई देता है। घर में ऊंची छत, बड़ी-बड़ी खिड़कियां के साथ ओपन डिजाइन रखा गया है, जिससे दिनभर नेचुरल रोशनी और हवा आती रहती है।
फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए दिनेश कार्तिक ने अपने घर में एक पूरी तरह मॉडर्न जिम भी बनवाया है। इस जिम में आधुनिक मशीनें मौजूद हैं, जिनकी मदद से वह रोजाना आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं।
Updated on:
08 Jul 2026 04:39 pm
Published on:
08 Jul 2026 04:39 pm
