
लकड़ी के बर्तन साफ करने के लिए Kitchen Tips | (representative image) image credit chatgpt and youtube/@usefultipstricksforhome
How To Clean Wooden Utensils: किचन में रोजाना बेलन और चकले के अलावा लकड़ी की कलछी, कटिंग बोर्ड और दूसरे वुडन टूल्स को अगर सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इनमें तेल, मसालों की परत, बदबू और फंगस जमने लगती है। इससे ये जल्दी खराब हो सकते हैं और इनके इस्तेमाल से बनने वाला खाना भी सेफ नहीं रहता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी लकड़ी के बर्तन हैं, तो आप यहां बताए गए 6 टिप्स को फॉलो करके उन्हें साफ कर सकते हैं।
लकड़ी की कलछी, बेलन और दूसरे छोटे वुडन टूल्स को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें एक नींबू का रस डालें और चाहें तो एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। अब लकड़ी के टूल्स को करीब 5 मिनट तक इसमें उबालें। इससे इनमें जमा तेल, मसालों के रेसिड्यू और गंदगी निकल जाएंगे।
सफाई के बाद सभी टूल्स को तुरंत साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें और पूरी तरह सूखने दें। अगर धूप मिल रही हो तो कुछ देर धूप में रखें। जब लकड़ी के टूल्स पूरी तरह सूख जाएं, तब उन पर नारियल तेल की बहुत पतली परत लगा दें। इससे लकड़ी सूखकर फटती नहीं है, उसकी चमक बनी रहती है और उसकी लाइफ भी बढ़ती है। तेल लगाने के बाद अतिरिक्त तेल को साफ कपड़े से पोंछ दें और फिर इन्हें सूखी जगह पर स्टोर करें।
लकड़ी के बर्तनों को लंबे समय तक गीला रखने से उनमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर बारिश के कारण धूप न मिले तो गैस को बिल्कुल लो फ्लेम पर जलाकर उसकी हल्की गर्मी से बर्तनों को अच्छी तरह सुखा लें।
बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और धूप में अच्छी तरह सुखा लें। इससे दाग और बदबू काफी हद तक दूर हो जाती है।
लकड़ी के बर्तनों से चिकनाई और महक हटाने के लिए पानी में विनेगर मिलाकर गर्म करें। फिर बर्तनों को कुछ देर के लिए इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। इससे चिकनाई और बदबू कम हो जाती है।
अगर लकड़ी के बर्तनों पर खाने के दाग या जमी हुई गंदगी आसानी से साफ नहीं हो रही है, तो उस पर थोड़ा सा नमक डालकर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। इससे जमी हुई गंदगी हटाने में मदद मिलती है।
Updated on:
08 Jul 2026 03:19 pm
Published on:
08 Jul 2026 03:19 pm
