8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

July Kitchen Garden Tips: जुलाई में गमले, ग्रो बैग या छत पर आसानी से उगाएं ये 5 सब्जियां

July Gardening Tips India: आने वाले दिनों में बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में आप अभी से गार्डन या बालकनी में घर में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सब्जियां लगा के आने वाले दिनों में अपने पैसे बचा सकते हैं।
2 min read
Google source verification
July Kitchen Garden Vegetables, Vegetables To Grow In Small Space

July में लगाएं ये 5 सब्जियां (representative image) image credit chatgpt

Best Vegetables To Plant In July: बारिश के दिनों में गार्डनिंग करना गर्मी के दिनों की तुलना में आसान हो जाता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने किचन गार्डन, बालकनी या छत पर किचन में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सब्जियों को अभी लगा सकते हैं। जब बाजार में सब्जियों की सप्लाई कम हो जाती है और डिमांड बढ़ जाती है, तब आप इनका फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं जुलाई में ऐसी कौन सी 5 सब्जियां लगानी चाहिए, जो कम जगह में भी अच्छा उत्पादन दे सकती हैं।

1. भिंडी

गर्मी की तुलना में बारिश के मौसम में भिंडी की पैदावार ज्यादा होती है। इसलिए आप इन दिनों बरसात के मौसम में लगाई जाने वाली भिंडी की अच्छी किस्म को गमले, गार्डन या ग्रो बैग में लगा सकते हैं। भिंडी लगभग 45 से 60 दिनों में फल देने लगती है। लेकिन इन दिनों इसे लगाते समय ध्यान दें कि गमले में पानी न रुके। इसके लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।

2. लौकी

लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसके एक पौधे से भी कई लौकियां आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे में आप इसे किसी भी बड़े गमले में लगाकर दीवार या लकड़ी के सहारे चढ़ा सकते हैं। इससे ज्यादा जगह भी नहीं लगेगी और पानी लगने से लौकी सड़ेगी भी नहीं। अच्छी देखभाल करने से एक पेड़ से लंबे समय तक लौकी आप प्राप्त कर सकते हैं।

3. खीरा

खीरे का इस्तेमाल सलाद, सैंडविच जैसी चीजों में लगभग हर मौसम में होता रहता है। ऐसे में आप इसे भी लगा सकते हैं। लेकिन इन दिनों पानी ज्यादा लगने से फफूंद (गलन) का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसे सहारा देकर किसी जाली या रस्सी पर चढ़ाएं और इसकी जड़ों में पानी न रुकने दें।

4. हरी मिर्च

हरी मिर्च की मांग भारतीय किचन में रोजाना रहती है। ऐसे में आप एक गमले में भी अच्छी किस्म की मिर्च का पौधा लगाकर अच्छा उत्पादन पा सकते हैं।

5. पालक

अगर आप जल्दी तैयार होने वाली सब्जी लगाना चाहते हैं तो पालक अच्छा विकल्प है। जुलाई में इसकी बुवाई करने पर 25 से 35 दिन में पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती हैं। इसे गमले, ट्रे या गार्रडन में भी उगाया जा सकता है। अगर आपके यहां जगह कम है, तो भी आप इसे लगाकर पालक के साथ आलू या पनीर मिलाकर सब्जी बना सकते हैं। साथ ही बारिश के दिनों में चाय के साथ पालक पत्ता चाट का भी स्वाद ले सकते हैं।