7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Home Safety Tips: जानें घर को Anti Slip बनाने के 6 तरीके,कम रहेगी फिसलन

बारिश में फिसलने से बचाव: आज की इस स्टोरी में हम मानसून के दौरान बच्चों और बुजुर्गों को फिसलकर गिरने से बचाने के लिए अपनाए जाने वाले आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Prevent Slipping At Home, Bathroom Anti Slip Tips

मानसून 2026 के लिए Home Safety Tips | (representative image) image credit chatgpt

Anti Slip Flooring Tips: मानसून के आते ही एक तरफ गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते घर में बच्चों और ज्यादा उम्र के लोगों के फिसलकर गिरने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम 6 ऐसी टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनों को फिसलकर गिरने से बचा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि बिना ज्यादा खर्च किए भी आप घर को काफी हद तक सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

फर्श की नियमित सफाई करें

बारिश के दिनों में घर की जिन जगहों पर पानी इकट्ठा हो रहा हो, उन जगहों को बारिश रुकने के बाद अच्छी तरह साफ करें। ऐसा करने से फर्श साफ रहने के साथ फिसलन भी नहीं होगी।

नॉन-स्लिप मैट का इस्तेमाल करें

जिस जगह पर बारिश का पानी ज्यादा आता हो, वहां नॉन-स्लिप मैट लगवाएं। ऐसे मैट चुनें जिनके नीचे अच्छी ग्रिप हो, ताकि वे अपनी जगह से न खिसकें। साथ ही ऐसे मैट खरीदें जिन्हें आसानी से धोया जा सके, क्योंकि गंदे मैट भी फिसलन बढ़ा सकते हैं।

एंटी-स्लिप फ्लोर कोटिंग लगवाएं

आज के समय में बाजार में एंटी-स्लिप फ्लोर कोटिंग भी मिलती है। यह एक पारदर्शी लेयर होती है, जो टाइल या दूसरे फर्श पर लगाई जाती है। इससे फर्श का लुक नहीं बदलता, लेकिन उस पर चलने की पकड़ पहले से बेहतर हो जाती है। इसके अलावा आप एंटी-स्लिप स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

एंटी-स्लिप स्टिकर और स्ट्रिप्स लगाएं

घर की ऐसी जगहों पर, जहां फिसलने का खतरा ज्यादा रहता है, वहां एंटी-स्लिप स्टिकर या स्ट्रिप्स भी लगवा सकते हैं। इन्हें लगाना आसान है और जरूरत पड़ने पर हटाया भी जा सकता है। किराए के घर में रहने वालों के लिए यह बढ़िया विकल्प है। इसके अलावा अगर आप फर्श बदलवा रहे हैं, रबर अंडरलेमेंट भी लगवा सकते हैं। इससे फर्श पर चलते समय अच्छी ग्रिप मिलती है और फिसलने का खतरा कम हो जाता है।

टेक्सचर वाली टाइल्स चुनें

अगर आप घर बनवा रहे हैं, तो प्लेन टाइल्स की बजाय टेक्सचर वाली टाइल्स लगवाएं। इन टाइल्स की सतह थोड़ी खुरदरी होती है, जिससे गीले होने पर भी अच्छी पकड़ बनी रहती है। इसके साथ ही अगर आप टाइल्स की बजाय फ्लोरिंग बनवा रहे हैं, तो स्लिप-रेजिस्टेंट फ्लोरिंग डिजाइन बनवाएं।

ग्राउट लाइन को सील करें

टाइल्स के बीच की लाइनें यानी ग्राउट पानी सोख लेती हैं, जिससे वहां फिसलन बढ़ सकती है। इसलिए इन्हें ग्राउट सीलर लगाकर सील करें।