7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kitchen Storage Tips: बारिश में नमक, लाल मिर्च और मसालों को कीड़ों से बचाने के 8 टिप्स

Rainy Season Spice Storage Tips: बारिश के दिनों में मसालों को नमी से कैसे बचाकर रखें, ताकि उनमें कीड़े न पड़ें। इससे जुड़े 8 टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने मसालों को सही तरीके से स्टोर कर पाएंगे।
2 min read
Google source verification
Keep Spices Fresh In Monsoon, Prevent Moisture And Insects In Spices

Monsoon में मसालों को स्टोर करने के टिप्स (representative image) image credit gemini

How To Store Spices In Rainy Season: बारिश के दिनों में अगर आप चाहते हैं कि आपके किचन में मौजूद मसाले ताजा, खुशबूदार और कीड़ों से सुरक्षित रहें, तो उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है। मसालों को बारिश के दिनों में नमी और खराब होने से बचाने के लिए कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं मसालों को लंबे समय तक सही रखने के 8 आसान तरीके।

मसाले स्टोर करने से पहले करें ये काम

बाजार से खड़े मसाले लाने के बाद उन्हें तुरंत डिब्बे में भरने के बजाय धूप में फैलाकर थोड़ी देर के लिए सुखा लें। ऐसा करने से इनमें मौजूद नमी खत्म हो जाएगी। इससे मसाले ज्यादा समय तक चलेंगे।

कांच के एयरटाइट जार में करें स्टोर

मसालों को हमेशा कांच के एयरटाइट जार में रखना सही होता है क्योंकि कांच किसी भी मसाले के साथ रिएक्ट नहीं करता और हर मौसम में सुरक्षित रहता है।

मसाले पीसकर ज्यादा समय के लिए न रखें

खड़े मसालों को एक साथ ज्यादा मात्रा में पीसकर न रखें। इससे इनकी खुशबू कम होने के साथ ही कीड़े लगने और खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए उन्हें जरूरत के हिसाब से ही पीसें। एक बार में सिर्फ एक हफ्ते से लेकर एक महीने की जरूरत जितना मसाला पीस सकते हैं।

धनिया और लाल मिर्च को कीड़ों से बचाने के लिए टिप्स

धनिया और साबुत लाल मिर्च में सबसे ज्यादा कीड़े लगते हैं। इन्हें हमेशा सूखी जगह पर एयरटाइट डिब्बे में रखें। समय-समय पर डिब्बा खोलकर मसालों को चेक करते रहें ताकि उनमें नमी जमा न हो।

वहीं, अगर धनिया में छोटे-छोटे गुच्छे या जाले जैसे दिखाई दें, तो समझ लें कि कीड़ों ने अंडे देना शुरू कर दिया है। ऐसे में मसाले को छानकर एक दिन खुली हवा या हल्की धूप में रखें और फिर स्टोर करें। साथ ही, जितनी जल्दी हो सके इन्हें इस्तेमाल करके खत्म करें।

इसके अलावा, लाल मिर्च पाउडर में थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं या फिर नमक के छोटे टुकड़े डिब्बे में रख सकते हैं। इससे नमी कम रहती है और मिर्च पाउडर जल्दी खराब नहीं होता।

साबुत हल्दी का करें इस्तेमाल

मसालों वाले डिब्बे के नीचे साबुत हल्दी के कुछ टुकड़े रख सकते हैं। हल्दी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुण होते हैं, जिससे मसालों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

नमक को स्टोर करने के टिप्स

नमक को भी कांच के जार में रखना सबसे अच्छा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि नमक लंबे समय तक दानेदार बना रहे, तो उसमें चावल की एक छोटी पोटली डाल दें। चावल अतिरिक्त नमी सोख लेता है और नमक गीला नहीं होता।

अलग चम्मच का करें इस्तेमाल

एक ही चम्मच से सभी मसाले निकालने की आदत बदलें। दरअसल, अगर किसी चम्मच में नमी या खराब मसाले लगे होंगे, तो वह दूसरे मसाले को भी खराब कर सकते हैं। इसलिए हर मसाले के लिए अलग और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें।

मसालों को हमेशा सूखी जगह पर रखें

जहां मसाले रखे हों, वहां नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। बारिश के मौसम में खास तौर पर ध्यान रखें कि डिब्बों के आसपास पानी या सीलन न हो। नमी ही कीड़े और फंगस लगने की सबसे बड़ी वजह होती है।