
फोटोग्राफी के 5 Best Places In Jaipur (representative image) (representative image)
Jaipur Offbeat Photography Locations: रिमझिम बारिश के बीच अगर आप जयपुर को एक्सप्लोर करने के साथ ही शानदार फोटो या वीडियो बनाना चाहते हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। इसमें हम जयपुर की 5 खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घूमने के साथ-साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी बेस्ट हैं।
जयपुर शहर के उत्तर में अरावली पहाड़ियों पर स्थित नाहरगढ़ से पूरे गुलाबी शहर (Pink City) का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। ऐसे में बारिश के समय जयपुर की खूबसूरती देखने के साथ ही फोटो या वीडियो बनाने के लिए आप यहां जा सकते हैं। मानसून आने के बाद यहां चारों तरफ हरियाली छा जाती है, जो फोटो और वीडियो में बेहद खूबसूरत लगती है।
जयपुर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर आमेर इलाके में अनोखी संग्रहालय के पीछे और खेरी गेट के पास सागर झील है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। बारिश के बाद झील में पानी भर जाता है और आसपास का माहौल काफी खूबसूरत हो जाता है। ऐसे में सुबह या शाम के समय सुकून के पल बिताने या फोटो खींचने के लिए आप यहां जा सकते हैं। सागर झील के अलावा चांदलाई झील भी आप जा सकते हैं।
जयपुर शहर से लगभग 25-28 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में राज्य राजमार्ग-55 पर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित जमवारामगढ़ (जिसे जमवा रामगढ़ भी कहा जाता है) मानसून में हरियाली से भर जाता है। ऐसे में अगर आपको खुले मैदान, पहाड़ और शांत माहौल पसंद है, तो आप यहां भी जा सकते हैं।
जयपुर शहर के मुख्य केंद्र से लगभग 11-12 किलोमीटर उत्तर में अरावली पर्वतमाला की कई छोटी-छोटी खूबसूरत पहाड़ियां और ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं, जो घूमने के लिए बेहतरीन हैं। बारिश के मौसम में ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती हैं, जो देखने में काफी अच्छी दिखती हैं।
गलता जी जयपुर मुख्य शहर से लगभग 10 से 12 किलोमीटर पूर्व में अरावली की पहाड़ियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत मंदिर है। बारिश के दिनों में यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है। ऐसे में आप यहां दर्शन करने के साथ ही हरियाली और पहाड़ों के बीच अच्छे फोटो क्लिक कर सकते हैं।
Updated on:
07 Jul 2026 05:37 pm
Published on:
07 Jul 2026 05:37 pm
