8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Japan Culture Facts: जापान में लाइन में लगने के लिए भी मिलते हैं किराए के लोग! इन्फ्लुएंसर ने किया खुलासा

Japan Rent A Girlfriend Service: क्या जापान में सच में किराए पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिलते हैं। इस दावे में कितनी सच्चाई है। आइए जापान की मशहूर कंटेंट क्रिएटर मायो से जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Japan Unique Services, Rent A Girlfriend Service

इन्फ्लुएंसर से जानें japan culture facts (representative image) image credit gemini and instagram- mayojapan

Japan Rental Services: जापान को ज्यादातर लोग अनुशासन, साफ सफाई और नई तकनीक की खोज और विकास के लिए जानते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो भी सामने आते रहते हैं जिनमें दावा किया जाता है कि वहां गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड भी किराए पर मिलते हैं। यह सुनने के बाद लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या ऐसा सच में होता है। इसी बारे में जापानी कंटेंट क्रिएटर मायो ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जापान की जिंदगी, वहां के रिश्तों, कामकाज, शादी और समाज से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताईं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

नौकरी छोड़ने से लेकर लाइन में लगने तक के लिए मिलते हैं लोग

जापान में ज्यादातर लोग सिर्फ गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराए पर लेने वाली सर्विस के बारे में जानते हैं। लेकिन इस पर बात करते हुए मायो ने बताया कि अगर कोई नौकरी छोड़ना चाहता है, लेकिन खुद अपने बॉस से बात नहीं कर पा रहा है, तो उसके लिए भी सर्विस मौजूद है। इसके अलावा किसी दुकान के बाहर लाइन में लगने के लिए भी लोग किराए पर मिल जाते हैं। आपका नंबर आने के बाद आप बिना लाइन में लगे उस जगह का खाना एंजॉय कर सकते हैं।

अकेलापन है इसकी बड़ी वजह

मायो के मुताबिक जापान में ज्यादातर लोग अकेले रहते हैं। परिवार के साथ रहने का चलन कम होता जा रहा है। ऐसे में कई लोगों को अकेलापन महसूस होता है। यही वजह है कि वहां लोगों के साथ समय बिताने के लिए अलग अलग तरह की सेवाएं भी मौजूद हैं। इस तरह की सर्विस को मनोरंजन के तौर पर देखा जाता है। कई लोग सिर्फ किसी का साथ पाने या बात करने के लिए ऐसी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

भारतीय चावल जापानी चावल से होते हैं अलग

मायो ने जापान और भारत की एंबेसी में भारत के सात अलग अलग तरह के चावल चखने के बाद बताया कि भारतीय चावलों का स्वाद, आकार और खुशबू सभी अलग होते हैं। इसके साथ ही वीडियो में बताया गया कि जम्मू कश्मीर का मुश्क बुदजी चावल चिपचिपा होने की वजह से जापानी लोगों को ज्यादा पसंद है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य