
दाल बनाने के लिए Cooking Tips (representative image) image credit gemini
Dal Overflow Prevention Tips: दाल बनाते समय कुकर से पानी और झाग बाहर निकलने से गैस और चूल्हे के आसपास की जगह और रखी चीजें गंदी हो जाती हैं। वहीं, दाल को पतीले में पकाते समय कुछ लोग ऊपर आने वाले झाग को फेंक देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दाल को कुकर से बाहर निकलने से रोकने के लिए क्या करना चाहिए और दाल के ऊपर बनने वाले झाग को खाना चाहिए या नहीं।
दाल पकाते समय ऊपर झाग दिखाई देना आम बात है। सिर्फ झाग दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि दाल खराब या खाने लायक नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) के अनुसार, दालों में सैपोनिन जैसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें झाग बनाने की क्षमता होती है। इसलिए दाल के ऊपर बनने वाले झाग को हटाना जरूरी नहीं है। अगर आपको दाल साफ और बिना झाग वाली पसंद है तो उबालते समय इसे हटा सकते हैं। हालांकि, झाग नहीं हटाने पर भी केवल इसी वजह से दाल को फेंकने की जरूरत नहीं होती। पकने के दौरान झाग कम हो सकता है और दाल में मिल जाता है।
Updated on:
18 Aug 2026 01:56 pm
Published on:
18 Aug 2026 01:52 pm
