
Kangana Ranaut साड़ी लुक (file photo) image credit instagram/ kanganaranaut
Kangana Ranaut Fashion: फेस्टिव सीजन में अगर आप साड़ी पहनने के लिए लुक खोज रही हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साड़ी लुक्स परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकते हैं। एक्ट्रेस वेस्टर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल में भी एक से बढ़कर एक लुक में फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आइए देखते हैं आने वाले त्योहार या किसी फंक्शन में तैयार होने के लिए कंगना रनौत के बेहतरीन साड़ी लुक्स, जिनसे आइडिया लेकर आप तैयार हो सकती हैं।
फेस्टिव सीजन में अगर आप ट्रेडिशनल के साथ रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो कंगना रनौत के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अभिनेत्री ने डीप पर्पल कलर की फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली खूबसूरत साड़ी को मैचिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट नेकलेस और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पेयर किया है, जो उनके लुक को ग्रेसफुल टच दे रही है। वहीं, खुले वेवी बाल और न्यूड मेकअप इस पूरे लुक को बेहद सोबर और क्लासी बना रहे हैं। फेस्टिव सीजन में पूजा, फैमिली गेट-टुगेदर या किसी खास सेलिब्रेशन के लिए आप इस लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।
आने वाले त्योहारों पर अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आप अभिनेत्री कंगना रनौत के इस ट्रेडिशनल स्टाइल से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं। कंगना ने खूबसूरत पारंपरिक मल्टीकलर साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर की गई शानदार डिटेलिंग इसे और भी खास बनाती है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज कैरी करने के साथ ही लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट चोकर नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके पूरे पहनावे को एक ग्रेसफुल टच दे रहे हैं। इसके अलावा हेयरस्टाइल के लिए बालों में स्लिक बन बनाया है और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लिट किया है।
फेस्टिव सीजन या किसी खास मौके पर अगर आप एलिगेंट और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो अभिनेत्री कंगना रनौत का यह साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है। अभिनेत्री ने पीले और लाल कॉम्बिनेशन वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर और पल्लू पर शानदार एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल डिजाइन की गई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रेड ब्लाउज कैरी किया है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट चोकर नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इसके अलावा, खुले वेवी बाल और सटल मेकअप उनके इस ट्रेडिशनल और क्लासी अंदाज को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
किसी खास पारिवारिक समारोह या त्योहार पर तैयार होने के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत का यह साड़ी लुक बेहतरीन विकल्प है। इस लुक में एक्ट्रेस ने ऑफ-व्हाइट और डीप पर्पल कॉम्बिनेशन वाली खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी है, जिसके चौड़े बॉर्डर और पल्लू पर शानदार गोल्डन वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्पल कलर का ब्लाउज कैरी किया है। अपने इस ग्रेसफुल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एलिगेंट नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके पूरे पहनावे को क्लासी टच दे रहे हैं। इसके अलावा, आगे से बंधे हुए बाल और सटल मेकअप लुक को और भी खास बना रहे हैं।
Updated on:
20 Aug 2026 03:23 pm
Published on:
20 Aug 2026 03:17 pm
