
Malaika Arora Fitness Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांसिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अभिनेत्री जमकर वर्कआउट करने के साथ-साथ खुद को रिलैक्स करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
इंस्टाग्राम पर अक्सर स्टाइलिश फोटोशूट या फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बीते दिनों ब्लैक लूज पैंट, ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट के साथ कुछ फोटो शेयर कीं। जिसमें वह किसी शांत खुली जगह पर रिलैक्स करती हुई दिख रही हैं और कैप्शन में अपने जीवन में मिली खुशियों और अच्छी चीजों के लिए शुक्रिया अदा करते हुए 'Smiles, sunshine n loads of gratitude' लिखा है। साथ ही तस्वीरों में बच्चों की तरह उछलती-कूदती नजर भी आ रही हैं।
कुछ हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते हुए फोटो शेयर की थी। जिसमें एवोकैडो, अंडे, काबुली चने, अनार, गाजर, खीरा, लेट्यूस के साथ ही कुछ और हेल्दी खाने से भरे दो बाउल की फोटो शेयर की है। वहीं दूसरी फोटो में हरे नारियल के साथ ही एक ग्लास में नींबू स्लाइस, आइस क्यूब्स और मिंट के पत्तों के साथ एक ड्रिंक की फोटो शेयर की है। जिससे पता चलता है कि एक्ट्रेस वेकेशन पर भी जंक फूड के बदले हेल्दी फूड खाना पसंद करती हैं।
अक्सर मलाइका अरोड़ा को फिटनेस के लिए योग या एक्सरसाइज करने की वजह से ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन मालदीव वेकेशन की फोटो से साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए वेकेशन पर स्विमिंग, सर्फिंग, साइकिल चलाना और पैडल जैसी एक्टिविटी करती हैं। जिससे वेकेशन एंजॉय करने के साथ ही फिट भी रहती हैं।
52 साल की उम्र की होने के बावजूद फिल्मों, वेब सीरीज और रियलिटी शोज में काम करने वाली मलाइका अरोड़ा फिटनेस का ख्याल रखने के साथ ही शारीरिक थकान दूर करने के लिए मसाज लेना पसंद करती हैं, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।