लाइफस्टाइल

Masterchef Special: घर पर बनाएं मास्टरशेफ फाइनलिस्ट सिमरन का सीक्रेट चटपटा ‘Crispy Kala Masala Aloo’

Masterchef Special Crispy Aloo Recipe: अगर आप आलू से बनी आसान रेसिपी खोज रहे हैं जो समोसे और आलू पकौड़ों से बिल्कुल अलग हो, तो आप मास्टरशेफ में सिमरन द्वारा बनाया गया 'Crispy Kala Masala Aloo' ट्राई कर सकते हैं।

2 min read
Jun 22, 2026
Monsoon Special Potato Snacks, Simran Vohra Famous Recipe
Masterchef Special 'काला मसाला कुरकुरा आलू' रेसिपी | image credit youtube/@okaysimrann

Homemade Kala Crispy Aloo With  Masala Recipe: बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर बरसात होने पर आप हर साल चाय के साथ समोसे, कचौड़ी और पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और इस साल कुछ अलग ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो आप मास्टरशेफ में सिमरन वोहरा द्वारा बनाए गए काला मसाले के साथ क्रिस्पी आलू ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ ही बेहद क्रिस्पी होता है। आइए, स्टेप-बाय-स्टेप इसे बनाने की रेसिपी जानते हैं।

Masterchef फेमस स्पेशल क्रिस्पी आलू बनाने की रेसिपी 

स्टेप 1 कुरकुरे आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे बेबी पोटैटोज को 60-70% तक उबालें। पानी छानकर इन्हें हल्का ठंडा होने दें।

स्टेप 2 अब इन उबले हुए सभी आलू को हल्के हाथों से दबाकर चपटा कर लें।

स्टेप 3 आलू को चपटा करने के बाद इन्हें हाई हीट पर सुनहरा होने तक फ्राई करें और फिर बाहर निकाल कर ठंडा होने दें। इससे आलू अंदर से पक जाएंगे और ऊपर से एक अच्छी लेयर बन जाएगी।

आलू के लिए काला मसाला बनाने की विधि

स्टेप 1 काला मसाला बनाने के लिए 1 कटा हुआ प्याज और 7-8 लहसुन की कलियों को लो फ्लेम पर तब तक भूनें जब तक वे गहरे भूरे न हो जाएं।

स्टेप 2 प्याज और लहसुन को भूनने के बाद धनिया बीज, जीरा, काली मिर्च, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, सूखी लाल मिर्च, तिल और जायफल को खुशबू आने तक टोस्ट करें।

स्टेप 3 मसालों को भूनने के बाद आखिर में 2 चम्मच डेसीकेटेड कोकोनट को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। 

स्टेप 4 सभी चीजों को अच्छे से भूनने के बाद सब कुछ पूरी तरह ठंडा होने दें और नमक डालकर एक बढ़िया मसाला पीस लें। आप इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।

ऐसे दें कुरकुरे आलू को फाइनल टच 

जब भी चाय के साथ कुरकुरे आलू खाने का मन हो, आलुओं को दोबारा से मीडियम-लो हीट पर फ्राई करें। इस बार इन्हें तब तक तलें जब तक ये एक्स्ट्रा क्रिस्पी और गहरे सुनहरे न हो जाएं। अब बस एक बाउल में इन्हें निकालें, स्वादानुसार नमक और 1-2 बड़े चम्मच तैयार 'काला मसाला' डालें और अच्छे से टॉस करें।

कौन हैं Simran Vohra

सिमरन वोहरा एक लोकप्रिय फूड कंटेंट क्रिएटर हैं, जो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वह मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 (2026) की फाइनलिस्ट जोड़ी, हिमांशी वोहरा के साथ के रूप में भी जानी जाती हैं।

Published on:
22 Jun 2026 05:30 pm