लाइफस्टाइल

Miss Universe 2024: रिया सिंघा बनीं ‘सोने की चिड़िया’, लुक के पीछे की कहानी पढ़ आपको होगा गर्व

Miss Universe 2024: मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रांड फिनाले से पहले रिया सिंघा ने गोल्डन बर्ड बनकर एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

2 min read
Nov 16, 2024
rhea singha golden bird look

Miss Universe 2024: मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रांड फिनाले करीब है। उसी बीच नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रिया सिंघा ने गोल्डन बर्ड बनकर एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। मेक्सिको में चल रहे मिस यूनिवर्स के फिनाले से पहले रिया सिंघा का ये अवतार कमाल का है। रिया सिंघा जब सोने की चिड़िया (Rhea Singha Golden Bird Look) बनकर आईं तो देखने वाले दंग रह गए। कुछ देर बाद इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। चलिए हम रिया सिंघा के गोल्डन बर्ड वाले लुक की पूरी कहानी (The Inside Story Of Rhea Singha new look) जानते हैं।

रिया सिंघा का जलवा (Rhea Singha Golden Bird Look)

Miss Universe India का खिताब जीतने के बाद रिया सिंघा मेक्सिको में मिस यूनिवर्स 2024 के लिए गई हैं। वो पूरी तरह से गोल्डन अवतार में दिख रही हैं। आप उनको देखकर सोने की चिड़िया या गोल्डन बर्ड कह सकते हैं। दरअसल, वो वही बनकर गई भी और इस तरह से उन्होंने भारत को वहां पर रिप्रजेंट किया है। उनको इस लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

रिया सिंघा क्यों बनी हैं सोने की चिड़िया (The Inside Story Of Rhea Singha new look Golden Bird)

वियतनाम के फेमस डिजाइनर Nguyen Ngoc Tu ने अपने इंस्टग्राम पर रिया सिंघा के गोल्डन बर्ड लुक को लेकर विस्तार से बताया है। उनका कहना है कि भारत को इतिहास में सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज उसी सोने की चिड़िया को रिया सिंघा ने दुनिया के सामने रिप्रेजेंट किया है। उनका लुक ना केवल देखने में दमदार है बल्कि इस लुक की कहानी व मैसेज भी काफी प्रभावशाली है। ये भारत की विरासत को दिखा रहा है।

Rhea Singha Golden Bird Look Viral

ऐसे में अगर भारत की मॉडल रिया सिंघा विश्व पटल पर इंडिया को इस तरह से प्रस्तुत करती हैं तो ये वाकई गर्व करने वाली बात है। बता दें, मिस यूनिवर्स 2024 का फिनाले 17 नवंबर को होने वाला है।

Also Read
View All

अगली खबर