25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Miss Universe India 2024: 19 साल की रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 ताज

Miss Universe India 2024 : रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है, और अब वह वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 23 Sep 2024, 11:19 AM IST

With every step, I carry the hopes of my nation. Let's make history

With every step, I carry the hopes of my nation. Let's make history

Miss Universe India 2024 : प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार, 22 सितंबर को आयोजित किया गया था। गुजरात की 19 वर्षीय रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 विजेता का ताज पहनाया गया। उनका ताजपोशी वाला पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिया सिंघा का ताजपोशी का क्षण वायरल हो गया

रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है, और अब वह वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह से भरा हुआ था, जिसमें रिया विजेता बनकर उभरी और प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया।

बड़ी जीत के बाद रिया की खुशी

अपनी बड़ी जीत के बाद रिया खुशी से फूली नहीं समाईं. उज्ज्वल मुस्कान के साथ एएनआई (ANI) से बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, "आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता। मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत काम किया है जहां मैं खुद को इस ताज के लिए पर्याप्त योग्य मान सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं।"

रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015, उर्वशी रौतेला, जिन्होंने इस कार्यक्रम में जज के रूप में काम किया, ने अपने विचार शेयर किए और फीलिंग्स बताया "भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा।" "मुझे लगता है कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता अद्भुत हैं। वे मिस यूनिवर्स में हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी और मुझे उम्मीद है कि भारत इस साल फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा। सभी लड़कियां कड़ी मेहनत कर रही हैं।" -'' रौतेला ने मीडिया को बताया।

उर्वशी रौतेला ने कहा

Read also : Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने रैंप पर रचा इतिहास, पहनी 24K गोल्ड की मणिपुरी कुमिन पोटलोई

कौन है रिया सिंघा

Miss Universe India 2024 : आपको यह भी बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज जीत चुकी रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं, और वह एक जानी-मानी मॉडल हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और उनके 40 हजार फॉलोवर्स हैं। अपने बोल्ड अंदाज़ और खूबसूरती के कारण वह फैंस के बीच छाई रहती हैं।