लाइफस्टाइल

मोबाइल, शराब या डायरी, Bigg Boss के घर में कंटेस्टेंट क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं, जानिए पूरी लिस्ट!

Bigg Boss Contestants Rules: बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स को रहते समय कई सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है। जानिए घर में क्या ले जाना मना है, क्या अनुमति है, और क्यों ये नियम हैं जरूरी।

2 min read
Sep 20, 2025
Bigg Boss Contestants Rules ((photo-insta @tellyhungama)

Bigg Boss Contestants Rules: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस हर साल सुर्खियों में बना रहता है। इस साल शो का 19वां सीजन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को न सिर्फ 24×7 कैमरों के सामने रहना पड़ता है, बल्कि कई सख्त नियमों का पालन भी करना होता है। बिग बॉस के घर में रहना आसान नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण होता है। तो आइए जानते हैं, बिग बॉस के घर में कौन-सी चीजें मना हैं, कौन-सी चीजें ले जा सकते हैं और नियम क्या हैं।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss house Mumbai: मुंबई में कहां पर है बिग बॉस का घर, असली मालिक कौन, कितना आता है खर्च

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

घर में प्रवेश करते ही कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, अखबार और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर जमा करना पड़ते हैं। इसका मकसद है कि कंटेस्टेंट्स बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाएं और दर्शकों को उनका असली रूप दिखे।

हिंसा और दुर्व्यवहार सख्त मना

शारीरिक हिंसा, गाली-गलौच या अनुचित व्यवहार बिग बॉस के घर में बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाता। यदि कोई कंटेस्टेंट दूसरों को नुकसान पहुंचाता है, तो उसे सीधे शो से बाहर किया जा सकता है।

डायरी, नोट्स या किताबें

कंटेस्टेंट्स को घर में डायरी लिखने, नोट्स बनाने या किताबें पढ़ने की अनुमति नहीं है। उन्हें अपने विचार सिर्फ बातचीत और टास्क के जरिए व्यक्त करने होते हैं। घर में दिन में सोना मना है। यदि कोई दिन में सोता है, तो बिग बॉस उन्हें टोक सकते हैं और कभी-कभी सजा भी दी जाती है। इसका मकसद है कि कंटेस्टेंट्स सक्रिय रहें और दर्शकों को एंटरटेन करें।

शराब, ड्रग्स और धूम्रपान

शराब और ड्रग्स का सेवन सख्त रूप से प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। धूम्रपान की अनुमति सिर्फ निर्धारित स्मोकिंग जोन में है।

बिग बॉस के घर में क्या ले जा सकते हैं

बिग बॉस के घर में कई चीजों की मनाही है तो कई चीजें आप अपने साथ भी लेकर जा सकते हैं। दरअसल बिग बॉस को शो 120 दिनों का होता है। ऐसे में इतने दिनों के लिए कंटेस्टेंट अपनी जरूरत की चीजों को लेकर जा सकते हैं। इसमें उनके कपड़े और जूते साथ ही व्यक्तिगत हाइजीन आइटम (टूथब्रश, साबुन, तौलिया) हेल्थ, मेडिकल जरूरत की चीजें और निजी सामान जो बाहरी दुनिया से कनेक्ट न करता हो लेकर अंदर जा सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर