लाइफस्टाइल

रूखी त्वचा से नाखूनों की देखभाल तक, AAD से जानें Petroleum Jelly इस्तेमाल करने के 5 तरीके

Skin Care Tips: स्किन केयर में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल फटे होंठों के अलावा रूखी त्वचा, छोटे घावों, त्वचा पर रगड़ से होने वाली जलन और नाखूनों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका और जरूरी सावधानियां।
3 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 3:43 PM IST
PetrolePetroleum Jelly Usesum Jelly Uses
स्किन केयर में Petroleum Jelly कैसे शामिल करें ?(representative image) image credit Magnific

Petroleum Jelly Used Tips and Tricks:  स्किन केयर में हमेशा महंगी चीजें शामिल करना जरूरी नहीं है, कुछ साधारण चीजों को भी रोजमर्रा की त्वचा की देखभाल में शामिल किया जा सकता है। पेट्रोलियम जेली ऐसी ही एक चीज है, जिसका इस्तेमाल होंठों का रूखापन दूर करने और त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई छोटी-मोटी समस्याओं में किया जा सकता है। हालांकि, इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इसे स्किन केयर में कैसे शामिल कर सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 Dry Skin को नमी देने में मददगार

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार, अगर स्किन बार-बार रूखी हो जाती है, उसमें खिंचाव महसूस होता है या पपड़ी जमने लगती है, तो ऐसे में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल राहत देने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह त्वचा की सतह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाती है, जिससे नमी जल्दी बाहर नहीं निकलती। इसका इस्तेमाल होंठों और पलकों के आसपास की रूखी त्वचा पर भी किया जा सकता है। बेहतर नतीजों के लिए नहाने या चेहरा धोने के बाद, जब त्वचा हल्की नम हो, तब थोड़ी-सी पेट्रोलियम जेली लगाएं। हालांकि, पलकों के आसपास इसका इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह आंखों के अंदर न जाए।

छोटे घावों को ठीक होने में मदद

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार, हल्की खरोंच, छोटे कट या मामूली चोट लगने पर पेट्रोलियम जेली घाव को ज्यादा सूखने से बचाने में मदद कर सकती है। दरअसल, जब घाव में उचित नमी बनी रहती है, तो उस पर पपड़ी कम बन सकती है और त्वचा को ठीक होने में मदद मिल सकती है। इससे निशान ज्यादा गहरा होने का जोखिम भी कम हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले घाव को साफ करें और फिर उस पर पेट्रोलियम जेली की पतली परत लगाएं। घाव को रोज साफ रखना जरूरी है। हालांकि, गहरे घाव, ज्यादा खून बहने, संक्रमण के लक्षण दिखने या गंभीर चोट लगने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ध्यान दें कि पेट्रोलियम जेली गंभीर घावों के इलाज का विकल्प नहीं है।

त्वचा पर रगड़ और जलन से बचाव 

कुछ लोगों को चलते समय जांघों के बीच या कई बार पैरों में जूते और कपड़ों की रगड़ से त्वचा पर जलन होने लगती है। ऐसी स्थिति में पेट्रोलियम जेली प्रभावित जगह पर इस्तेमाल करने से राहत मिल सकती है। दरअसल, यह एक चिकनी परत बनाकर त्वचा और कपड़ों के बीच होने वाली रगड़ को कम करने में मदद कर सकती है। इसलिए इसे जांघों या पैरों के उन हिस्सों पर थोड़ी मात्रा में लगाया जा सकता है, जहां बार-बार रगड़ लगती है।

Diaper Rash से राहत के लिए

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार, छोटे बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है। डायपर के अंदर नमी और त्वचा के लंबे समय तक गीले रहने से रैश या लालिमा हो सकती है। इससे बच्चे को जलन और परेशानी भी महसूस हो सकती है। इसलिए डायपर रैश से बचने के लिए बच्चे की त्वचा को साफ और सूखा रखना जरूरी है। अगर रैश हो जाए, तो डायपर बदलते समय साफ और सूखी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली की पतली परत लगाई जा सकती है। यह त्वचा पर सुरक्षा की परत बनाकर नमी और जलन पैदा करने वाले तत्वों के सीधे संपर्क को कम करने में मदद करती है। ध्यान दें, अगर रैश ठीक न हो, बढ़ता जाए या बच्चे को ज्यादा परेशानी हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

नाखूनों और क्यूटिकल्स की देखभाल 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार, सिर्फ चेहरे और शरीर की त्वचा ही नहीं, नाखूनों की देखभाल करना भी जरूरी है। बार-बार मैनीक्योर या पेडीक्योर कराने, नेल पॉलिश के लगातार इस्तेमाल या रूखेपन के कारण नाखून कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में पेट्रोलियम जेली नाखूनों और उनके आसपास की त्वचा यानी क्यूटिकल्स को नमी देने में मदद कर सकती है। इसके लिए नाखूनों और उनके आसपास की त्वचा पर थोड़ी-सी पेट्रोलियम जेली लगाएं।

चेहरे पर Petroleum Jelly लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

पेट्रोलियम जेली के कई फायदे हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। खासकर अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे निकलते हैं, तो चेहरे पर इसे लगाने से बचना बेहतर है, क्योंकि कुछ लोगों में इससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, हमेशा साफ त्वचा पर पेट्रोलियम जेली लगाने के साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने के बजाय पतली परत में इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा संबंधी कोई भी समस्या होने पर हमेशा योग्य विशेषज्ञ से परामर्श करें

Updated on:
23 Oct 2026, 3:43 PM IST
Published on: