लाइफस्टाइल

Rose Day 2026: प्यार की कीमत करोड़ों में! ये हैं दुनिया के 7 सबसे महंगे गुलाब, जिनकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Rose Day 2026: रोज डे आते ही गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं रहते, वो एहसास बन जाते हैं. आमतौर पर हम लाल, गुलाबी या सफेद गुलाब से अपने जज्बात बयां कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे गुलाब भी हैं जिनकी कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं?

3 min read
Feb 06, 2026
Most Expensive rose in world|फोटो सोर्स – Freepik

Rose Day 2026: गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं, बल्कि प्यार, रुतबे और खास एहसास का प्रतीक बन चुके हैं। आम तौर पर Rose Day पर लोग कुछ सौ रुपये में गुलाब खरीदकर अपने जज्बात जाहिर करते हैं, लेकिन दुनिया में ऐसे भी गुलाब हैं जिनकी कीमत सुनकर होश उड़ सकते हैं। इनकी खूबसूरती, खुशबू और दुर्लभता इन्हें आम फूलों से बिल्कुल अलग बनाती है। कुछ गुलाब तो ऐसे हैं जिनकी कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है और इन्हें लग्जरी वेल्थ का प्रतीक माना जाता है। आइए Rose Day के मौके पर जानते हैं दुनिया के 7 सबसे महंगे गुलाब, जिनकी कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Full Valentine Week List 2026: वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले…जानिए रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे की सही तारीख

जूलियट रोज (Juliet Rose)

Juliet Rose price|फोटो सोर्स – Freepik

अगर गुलाबों की दुनिया में किसी को “रॉयल क्वीन” कहा जाए, तो वो जूलियट रोज है. मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने इस गुलाब को तैयार करने में पूरे 15 साल लगा दिए। हल्के पीच रंग की इसकी पंखुड़ियां और बेहद सॉफ्ट खुशबू इसे सबसे अलग बनाती हैं।2006 के चेल्सी फ्लावर शो में इसकी कीमत करीब 15.8 मिलियन डॉलर (लगभग 138 करोड़ रुपये) आंकी गई थी। यही वजह है कि इसे आज भी दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है।

ब्लैक बाकारा (Black Baccara)

Black baccara rose price|फोटो सोर्स – Freepik

ब्लैक बाकारा पहली नजर में ही दिल जीत लेता है. इसका रंग इतना गहरा लाल होता है कि अक्सर लोग इसे काला समझ लेते हैं. इसी रहस्यमयी लुक की वजह से यह हाई-एंड वेडिंग्स और लग्जरी डेकोरेशन में खूब पसंद किया जाता है।इस गुलाब की कीमत करीब 70 डॉलर तक पहुंच जाती है, जो इसे खास मौकों के लिए परफेक्ट बनाती है।

जूलिया चाइल्ड रोज (Julia Child Rose)

Happy Rose Day|फोटो सोर्स – Freepik

इस चमकदार पीले गुलाब का नाम मशहूर शेफ जूलिया चाइल्ड के नाम पर रखा गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी मीठी, बटर जैसी खुशबू और बार-बार खिलने की क्षमता।गार्डनिंग के शौकीनों के बीच यह गुलाब काफी लोकप्रिय है और इसकी कीमत आमतौर पर 55 से 70 डॉलर के बीच रहती है।

ईडन रोज (Eden Rose)

rare roses world price|फोटो सोर्स – Freepik

ईडन रोज, जिसे “पियरे डी रोंसार्ड” भी कहा जाता है, अपनी बड़ी और परतदार पंखुड़ियों के लिए जाना जाता है. गुलाबी और सफेद रंग का खूबसूरत कॉम्बिनेशन इसे गार्डन और डेकोरेटिव अरेंजमेंट्स का फेवरेट बनाता है।दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले महंगे गुलाबों में शामिल इस रोज की कीमत 63 से 83 डॉलर तक होती है।

स्वीट जूलियट (Sweet Juliet)

sweet juliet rose cost|फोटो सोर्स – Freepik

हल्का गुलाबी रंग और फ्रूटी-सी खुशबू, स्वीट जूलियट नाम की तरह ही बेहद प्यारा गुलाब है। सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर यह गुलाब काफी ट्रेंड में रहता है। इसकी कीमत करीब 24.86 डॉलर है, जो इसे लग्जरी कैटेगरी में शामिल करती है।

सिंड्रेला (Cinderella Rose)

expensive rose flowers|फोटो सोर्स – Freepik

सिंड्रेला गुलाब अपने सॉफ्ट पिंक शेड और नाजुक पंखुड़ियों की वजह से पुराने जमाने की शाही फील देता है। यही वजह है कि कलेक्टर्स और रोज लवर्स इसे काफी पसंद करते हैं।इस खूबसूरत गुलाब की कीमत 13 से 15 डॉलर के बीच होती है।

एवलांच (Avalanche Rose)

Most costly roses|फोटो सोर्स – Freepik

शुद्ध सफेद रंग, बड़ी पंखुड़ियां और लंबे समय तक ताजा रहने की खूबी एवलांच गुलाब को बेहद खास बनाती है। हालांकि इसकी कीमत बाकी महंगे गुलाबों के मुकाबले कम है, लेकिन खूबसूरती में कोई कमी नहीं।इसकी कीमत आमतौर पर 2 से 3 डॉलर के बीच रहती है।

ये भी पढ़ें

Valentine Gift Ideas: रोमियो वाला प्यार और मॉडर्न जमाने का गिफ्ट, अपनी जूलियट को दें ये प्रीमियम एमराल्ड नेकलेस

Published on:
06 Feb 2026 11:24 am
Also Read
View All

अगली खबर