Ash Gourd for Weight Loss: अगर आप डाइट, जिम या वॉक जैसी चीजें करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं या किसी बीमारी के चलते वजन घटाने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में हम एक ऐसी फैट लॉस चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो एक महीने में आपके कपड़े लूज होने लगेंगे।
Ash Gourd for Weight Loss: बॉडी में ज्यादा फैट होना सिर्फ दिखने में ही खराब नहीं लगता, बल्कि यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस, पीसीओडी और फैटी लिवर जैसी कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स के होने के चांसेज को भी बढ़ाता है। इसलिए इन समस्याओं से परेशान लोग जब भी डॉक्टर से मिलते हैं, तो डॉक्टर सबसे पहले वजन कम करने की ही सलाह देते हैं। क्योंकि वजन घटने से इन समस्याओं के होने का खतरा भी अपने आप कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप डाइट, जिम या वॉक जैसी चीजें करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं या किसी बीमारी के चलते वजन घटाने का सोच रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज की इस स्टोरी में एक ऐसी फैट लॉस चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो एक महीने में आपके कपड़े लूज होने लगेंगे। आइए जानते हैं वह कौन सी चीज है, जिसके सेवन से आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं।
सुबह उठकर नाश्ते से करीब आधे घंटे पहले खाली पेट सफेद पेठे का जूस (Ash Gourd Juice) का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सफेद पेठा, जिसे ऐश गार्ड भी कहा जाता है, आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कई बार पेट सिर्फ फैट की वजह से नहीं, बल्कि आंतों में जमा मल की वजह से निकला हुआ लगता है। ऐसे में पेठे का जूस पीने से आंतों में रुका हुआ मल बाहर निकलता है और पेट अपने आप अंदर दिखने लगता है।
इसके साथ ही यह जूस ब्लड शुगर को कम करने में भी मदद करता है। अगर आप इसे फाइबर समेत पी सकें तो यह शरीर के लिए और भी ज्यादा अच्छा होता है, लेकिन अगर आप नहीं पी सकते तो इसे छानकर भी पी सकते हैं। बता दें, पीने में यह पानी जैसा ही लगता है, इसलिए इसे पीना मुश्किल नहीं होता।
अगर आप हॉस्टल में रहते हैं या आपको सफेद पेठे का जूस आसानी से नहीं मिल रहा है, तो आप आंवला और एलोवेरा जूस भी मिलाकर पी सकते हैं। आंवले और एलोवेरा का मेल फैट लॉस को और भी इफेक्टिव बनाता है।
अगर आप कोई जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो आप तुलसी, अदरक, काली मिर्च और हल्दी को मिलाकर थोड़ी देर उबाल लें और काढ़े की तरह इसका सेवन करें। अगर आप इसे सीधे नहीं पी सकते कड़वा लगने की वजह से, तो आप इसे ठंडा करके इसमें थोड़ा शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर भी पी सकते हैं। यह भी वजन घटाने में मदद करता है और पेट को साफ रखने में सहायक होता है।