लाइफस्टाइल

अब पार्लर जैसा ग्लो घर पर! हेल्दी स्किन के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का नुस्खा।

Tips for Glowing Skin in Hindi: आज की स्टोरी में हम कुछ आसान होम रेमेडीज, फेशियल योगा और टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से फॉलो करेंगी, तो आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन बड़े आसानी से पा सकती हैं। आइए जानते हैं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ असरदार टिप्स।

3 min read
Feb 23, 2026
Tips for Glowing Skin- image credit- gemini

Tips for Glowing Skin in Hindi: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन चमकदार, हेल्दी और यंग दिखे। इस वजह से लोग मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते और इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इतने सारे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स के बावजूद भी अक्सर स्किन डल और थकी हुई लगती है। असल में, स्किन की सुंदरता केवल महंगे प्रोडक्ट्स से नहीं आती। सही डाइट, संतुलित लाइफस्टाइल और आसान होम रेमेडीज से भी आप अपने चेहरे में प्राकृतिक ग्लो ला सकती हैं। आज की स्टोरी में हम ऐसी ही कुछ आसान होम रेमेडीज, फेशियल योगा और टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से फॉलो करेंगी, तो आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन बड़े आसानी से पा सकती हैं। आइए जानते हैं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कुछ असरदार टिप्स।

ये भी पढ़ें

Ramadan Skin Care Tips: रमजान में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सहरी में शामिल करें ये 5 चीजें

फेस के लिए बॉडी का ध्यान रखना है जरूरी (Body Awareness for Face)

फेस सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं होता है। आपका फेस बॉडी से भी जुड़ा होता है, इसलिए हेल्दी और ग्लोइंग फेस पाने के लिए बॉडी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही पोश्चर रखने से आपकी ग्रेविटी फेस को नीचे नहीं खींचती। अगर आप स्लाउच करके बैठते या खड़े रहते हैं, तो डबल चिन और झुर्रियां बढ़ने लगती हैं। स्टैंडिंग पोश्चर में शोल्डर पीछे रखें, चेस्ट थोड़ा बाहर हो और दोनों पैरों पर बैलेंस बनाए रखें। ऐसा करने से डबल चिन, फेस इन्फ्लेमेशन और पिगमेंटेशन कम होता है और आपका फेस यंग और टोनिंग में रहता है।

डाइट टिप्स (Diet Tips)

चेहरे पर निखार पाने में डाइट बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए अपनी डाइट में फ्रूट्स और वेजिटेबल्स शामिल करें, लेकिन ध्यान दें मीठे फ्रूट्स का सेवन दिन में 2–3 बार से ज्यादा न करें, क्योंकि ज्यादा शुगर स्किन के लिए हानिकारक होती है। इसके अलावा प्रोटीन का सेवन भी जरूरी है। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं तो दालें, चना, राजमा, पनीर और सोयाबीन अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
हाइड्रेशन के लिए केवल पानी पीना ही पर्याप्त नहीं है। आप सादा पानी पीने के बदले इलेक्ट्रोलाइट्स, नारियल पानी या शिकंजी का सेवन भी कर सकती है। बता दें, स्किन के लिए सैफरन वाटर बेहद लाभकारी होता है। इसे बनाने के लिए आप 1 लीटर पानी में 3–4 स्ट्रैंड केसर डालकर पी सकती हैं, जिससे आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।

होममेड फेस क्रीम (Homemade Face Cream)

घर पर होममेड फेस क्रीम बनाने के लिए 50 ग्राम प्योर एलोवेरा जेल लें, उसमें 5–6 ड्रॉप्स ग्लिसरीन, 3–4 ड्रॉप्स आलमंड ऑयल और 2–3 स्ट्रैंड केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस क्रीम से रात में चेहरे पर मसाज करते हुए अप्लाई करें। ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करता है और केसर व एलोवेरा पिगमेंटेशन कम करते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप आलमंड ऑयल ना डालें।

फेशियल योगा एक्सरसाइज (Facial Yoga Exercises)

फेशियल योगा से फेस ग्लो और टोनिंग में मदद मिलती है। इसलिए फेस से जुड़े एक्सरसाइज, योगा या मसाज रोजाना 5–7 मिनट जरुर करें। नियमित करने से 15–20 दिन में ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

ठंडा पानी और आइस वाटर (Cold Water and Ice Water)

ठंडा पानी या आइस वाटर स्किन टाइटिंग में मदद करता है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ स्किन टाइटनिंग के लिए नार्मल पानी के बजाय ठंडे पानी से फेस वॉश करें। लेकिन ध्यान दें बर्फ डायरेक्ट चेहरे पर न लगाएं। बर्फ को कपड़े या कंटेनर में डालकर इस्तेमाल करें। ठंडे पानी या बर्फ के अलावा आप राइस वाटर या राइस पैक भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

होममेड स्किन पैक (Homemade Skin Packs)

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अक्सर लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हैं। लेकिन अगर आप बजट में ग्लो पाना चाहती हैं और साइड इफेक्ट से बचना चाहती हैं, तो राइस पाउडर, दूध, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और दही जैसी चीजों से आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

नियमितता है जरूरी (Consistency is Key)

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन टिप्स और एक्सरसाइज को रोजाना फॉलो करें। कोई भी योगा या स्किनकेयर अगर नियमित रूप से नहीं किया जाएगा तो असर नहीं दिखेगा। नियमीतता ही सबसे बड़ा सीक्रेट है।

Published on:
23 Feb 2026 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर