लाइफस्टाइल

Washing Machine Safety Hazards: वॉशिंग मशीन चलते समय नहाना खतरनाक, जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

Washing Machine Safety Hazards: आज के इस लेख में आइए जानते हैं घर में रोजाना किए जाने वाले एक ऐसे काम के बारे में, जिसे लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है, वरना यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है।

2 min read
Apr 16, 2026
Washing Machine Safety Hazards: image credit gemini

Washing Machine Safety Hazards: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस और घर के कामों को एक साथ पूरा करना एक बड़ा चैलेंज बनता जा रहा है। समय बचाने के लिए लोग एक साथ कई काम करना पसंद करते हैं, जो आज के हिसाब से गलत भी नहीं है। लेकिन, ऐसे में थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं घर में रोजाना किए जाने वाले एक ऐसे ही काम के बारे में, जिसे लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें

छोटी फैमिली के लिए 6.5kg वाली ये हैं बेस्ट Semi-Automatic वाशिंग मशीन, सिर्फ 477 की EMI पर ला सकते हैं घर

मशीन का करंट बाथरूम तक कैसे पहुंचता है?

अक्सर लोग काम जल्दी निपटाने के चक्कर में वॉशिंग मशीन में कपड़े डाल देते हैं और खुद नहाने चले जाते हैं। देखने में यह सामान्य लगता है, लेकिन असल में यह आदत जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए जब वॉशिंग मशीन चल रही हो, तो शॉवर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां पानी के प्रेशर की बात नहीं हो रही हैं, बल्कि इसके पीछे बिजली के झटके (Electric Shock) का एक बहुत बड़ा खतरा छुपा है।
दरअसल, वॉशिंग मशीन एक भारी मशीन है जो चलते समय काफी ज्यादा हिलती और वाइब्रेट करती है। सालों तक ऐसे ही चलते रहने से मशीन के अंदर के बिजली के तार धीरे-धीरे घिस जाते हैं या कट जाते हैं। ऐसे में अगर कोई कटा हुआ तार मशीन की बॉडी या पानी वाले हिस्से से छू जाए, तो करंट पूरी मशीन में फैल जाता है। खतरा तब और बढ़ जाता है जब यह करंट मशीन से निकलकर घर की प्लंबिंग में इस्तेमाल हुए तांबे, लोहे या एल्युमिनियम के पाइपों में चला जाता है, क्योंकि बिजली इनमें बहुत तेजी से दौड़ती है।

बाथरूम का गीला फर्श बन सकता है खतरा


ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन और बाथरूम का गंदा पानी निकलने वाला पाइप एक ही होता है। मशीन से निकलने वाले पानी में सर्फ और गंदगी होती है, जिसकी वजह से इसमें करंट बहुत जल्दी फैलता है। अगर मशीन में कोई खराबी है, तो वह करंट पाइप के रास्ते आपके बाथरूम के गीले फर्श या शावर तक पहुंच सकता है। ऐसे में नहाने से करंट शरीर के जरिए जमीन में जाने की कोशिश करता है। ऐसे में बिजली का झटका लग सकता है जो जानलेवा भी हो सकता है। अर्थिंग

इन बातों का रखें खास ख्याल

इस खतरे से बचने के लिए मशीन पूरी तरह बंद होने के कम से कम 30 से 40 मिनट बाद ही नहाने जाएं। इसके अलावा, अपने घर की बिजली की फिटिंग को भी नियमित रूप से चेक करवाते रहें। घर में अर्थिंग (Grounding) का सही होना बहुत जरूरी है ताकि अगर कभी करंट लीक भी हो, तो वह पाइपों के बजाय सीधा जमीन में चला जाए।

ये भी पढ़ें

खरीदी वाशिंग मशीन की डिलीवरी पहुंची लेट तो कस्टमर ने कर दिया केस, अब राजस्थान के दुकानदार को भुगतना पड़ा इतना भारी नुकसान
Updated on:
16 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
16 Apr 2026 12:24 pm
Also Read
View All