लखनऊ

अखिलेश यादव ने साधा सीएम योगी पर निशाना, ब्रजेश पाठक और बालक दास का पलटवार

Akhilesh Yadav ने CM Yogi पर निशाना साधा है। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बीजेपी और बसपा पर जमकर हमला बोलै है। अखिलेश यादव ने मठाधीश और माफिया के बारे में बड़ा बयान दिया है। 
less than 1 minute read
Sep 12, 2024
Akhilesh Yadav in PC
Akhilesh Yadav in PC

Akhilesh Yadav ने CM Yogi ने निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में माफिया और मठाधीश में फर्क बताया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा सुप्रीमो ने बीजेपी और बसपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिसकी सोच ही नकारात्मक होती है वो विनाश का काम करता है। 

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा फर्क नहीं होता है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इतने फर्जी एनकाउंटर किये हैं कि उत्तर प्रदेश को फर्जी  एनकाउंटर की राजधानी बना दिया है।  

बालक दास ने क्या कहा?

पातालपुरी पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने कहा कि अखिलेश यादव को माफियाओं के बारे में उन्हें ज्यादा अनुभव है। उनके मठाधीश अतीक अहमद और मुख़्तार अंसारी जैसे लोग थे। इनकी जो भूमिका थी वहीं उन्हें दिखाई देगा। विनाश के समय पर बुद्धि विपरीत हो जाती है।

ब्रजेश पाठक का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मठ, मंदिर और माफिया का फर्क नहीं जानती है। वो ऐसे लोग हैं जो माफिया के कब्र पर फातिया पढ़ते हैं। उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। अपराध और माफिया उनके डीएनए में है। 

सीएम योगी गोरखनाथ मठ के हैं महंत

CM Yogi गोरखपुर के गोरखनाथ मठ के महंत हैं। वो 2014 से इस पद पर हैं। 2014 में महंत अवैद्यनाथ के देवलोकगमन के बाद योगी आदित्यनाथ ने इस पद को संभाला था।