लखनऊ

Ankush Raja Raksha Bandhan Song: अंकुश राजा का राखी स्पेशल गाना ‘रक्षाबंधन’ हुआ रिलीज

Bhojpuri Raksha Bandhan song: Ankush Raja's new Raksha Bandhan song gets 50 lakh views in 3 days- रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। सिंगर अंकुश राजा ने इस त्योहार के लिए खास ‘रक्षाबंधन’ स्पेशल सॉन्ग रिलीज किया है। इसका वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। वीडियो अपलोड होते ही इसे कई लोगों ने देखा और शेयर किया है।

2 min read
Aug 20, 2021
Ankush Raja Raksha Bandhan Song

लखनऊ. Ankush Raja Raksha Bandhan 2021 Song. भोजपुरी सिनेमा शब्दों के प्रयोग से लिखे जाने वाले अपने अनोखे गानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। इस इंडस्ट्री में हर पर्व की धूम देखने को मिलती है। फिर चाहे वो सावन हो, दिवाली हो या हो राखी का त्योहार। रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। सिंगर अंकुश राजा ने इस त्योहार के लिए खास ‘रक्षाबंधन’ स्पेशल सॉन्ग रिलीज (Rakshabandhan Special Song) किया है। इसका वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। वीडियो अपलोड होते ही इसे कई लोगों ने देखा और शेयर किया है। वीडियो रिलीज होने के तीन दिन मेंही इसे 50 लाख व्यूज मिले हैं। अंकुश राजा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल चैनल पर अपलोड किया है।

वीडियो में दिखा भाई-बहन का प्यार

गाने के बोल लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वीडियो में भाई-बहन का प्यार दिख रहा है। गाने के लिरिक्स बोस रामपुरी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं और इस गाने को अपनी मधुर आवाज से सजाया है अंकुश राजा, प्रियंका सिंह और दीपा भारती ने। वीडियो सोशल मीडिया पर तेीजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में भाई बहन का अटूट प्रेम दिखाया गया है। इमोशंस को ध्यान में रखते हुए गाने के बोल लिखे गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह गाना

बता दें कि इससे पहले अंकुश राजा के सावन (Ankush Raja Sawan geet) में कई बोलबम गीत (Bolbam Geet) रिलीज किए जा चुके हैं। उनके सभी गाने ने खूब धमाल मचाया है। लोग उनके गाने को शेयर कर रहे हैं। बोलबम गीत में ‘कटवा सईया गड़ गईल’, ‘महादेव बस तू ही है’, ‘सिरहनवे त्रिशूल भोला जी’, ‘भोला के भक्त’ और ‘धनिया भुलईली देवघर में’ जैसे भोजपुरी गाने शामिल हैं।

Updated on:
22 Aug 2021 01:33 am
Published on:
20 Aug 2021 10:57 am
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा