UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का सिलसिला जारी रखा है। बीजेपी ने 51, समाजवादी ने 47 और बहुजन समाज पार्टी ने 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी हैं। आइए जानते हैं यूपी के कुछ हॉट सीटों के बारे में…।

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने आज एक नई लिस्ट जारी कर दी। सपा ने प्रदेश के दो और लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी आज उम्मीदवारों के नामों की दो लिस्ट जारी की है। बसपा के पहले लिस्ट में 16 और दूसरे लिस्ट में 9 प्रत्याशियों के नाम है। जबकि बीजेपी ने यूपी के 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।
वाराणसी में पीएम मोदी के सामने फिर से ताल ठोकेंगे अजय राय
वाराणसी लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की सबसे वीवीआईपी सीट रही है। इस सीट से पिछले दो बार से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद रहे हैं। पीएम मोदी तीसरी बार भी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं। वहीं विपक्षी दल सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस ने यहां से यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय को उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अजय इससे पहले भी 2014,2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर दे चुके हैं।
अमेठी से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी
कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली अमेठी सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर हमेशा गांधी परिवार का दबदबा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार यहां से तीन बार सांसद रहे हैं । लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी ने इस बार राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया है। हांलांकि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने जिन 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं उसमें अमेठी शामिल नहीं है।
निरहुआ पर भाजपा ने फिर से जताया भरोसा
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। निरहुआ एक बार फिर आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे। आजमगढ़ सीट वीवीआईपी सीटों में आती है। यह सपा का गढ़ रहा है। लेकिन साल 2022 उपचुनाव में दिनेश लाल निरहुआ ने इस सीट पर कमल खिला दिया और समाजवादी पार्टी का किला ढह गया। तब दिनेश लाल निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को करीब 10 हजार वोट के अंतर से हराया था। समाजवादी पार्टी ने इस बार फिर से धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है।