लखनऊ

घरेलू गैस के बाद अब CNG के दामों में भारी कमी, आम लोगों को भी मिलेगी बड़ी राहत

सीएनएजी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है, लेकिन अगर CNG इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी आपके लिये जरूरी है ये खबर
2 min read
Mar 24, 2018
CNG price in Lucknow

लखनऊ. अगर आप सीएनएजी इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है, लेकिन अगर CNG इस्तेमाल नहीं करते हैं तो भी ये खबर आपके जरूरी है। आज से सीएनजी 3.15 रुपये प्रति किलो सस्ती मिलेगी। सीएनजी के रेट में कमी सरकार के वैट दर घटाने के बाद हुई है। सीएनजी के दाम कम होने से जहां उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जो अपना गाड़ियों में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, वहीं उन लोगों भी राहत मिलेगी जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आवागमन करते हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी के रेट में 3.15 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। एक लीटर पर एकमुश्त सवा तीन रुपया घटाने से ऑटो-टैंपो और सिटी बस का किराया कम हो जायेगा। इसका फायदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मिलेगा।

इसलिये घटे सीएनजी के दाम
ग्रीन गैस कंपनी के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल ने सीएनसी पर वैट की दर घटाकर 10 फीसदी कर दी है। जबकि पहले सीएनजी की दर 26 फीसदी देय थी। सीएनजी पर वैट दर कम करने के कैबिनेट डिसीजन के बाद शनिवार से लखनऊ में अब सीएनजी 53.35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। इससे पहले लखनऊ में CNG 56.60 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही थी।

लोगों में खुशी का माहौल
राजधानी के ऑटो चालक मनोज मिश्रा कहते हैं कि सीएनजी के दाम कम होने से निश्चित ही उन्हें राहत मिली है। सीएनजी के दामों में कमी के बाद उन्होंने आज से ही सवारियों के लिए प्रति किमी. किराया कम कर दिया है। राजधानी के आशीष कुमार बताते हैं कि वह रोजाना सिटी बस से ऑफिस जाते हैं। किराया कम होने से उन्हें निश्चित ही राहत मिलेगी।

रसोई गैस के दामों में भारी कमी
होली के अवसर पर तेल कंपनियों ने घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस के दामों में रिकॉर्ड कमी करते हुए अपने उपभोक्ताओं को होली का तोहफा दिया था। तेल कंपनियों ने लखनऊ में घरेलू गैस 46.50 रुपये और कॉमर्शियल गैस सिंलेंडर के दामों में 78.50 रुपये की भारी कमी कर दी। अब राजधानी में घरेलू सिलेंडर जहां 724 रुपये प्रति सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर 1291.50 रुपये प्रति सिलेंडर की दाम से मिल रहा है।

Updated on:
24 Mar 2018 12:24 pm
Published on:
24 Mar 2018 12:14 pm
Also Read
View All
Akhilesh Yadav on PM Modi: अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले- ‘लाल किला झूठ बोलने की जगह नहीं’, 2027 में लागू करें महिला आरक्षण

CM Yogi Adityanath: ‘बुलडोजर बाबा’ सुनकर मुस्कुराए योगी, बोले- गा नहीं सकता, गलत लोगों पर बुलडोजर जरूर चला सकता हूं

‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार