लखनऊ

Coronavirus in UP: लखनऊ में एक साथ मिले 24 नए मरीज, प्रदेश में कुल 14598 संक्रमित

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में अब तक कोरोना (corona) से 435 की जान जा चुकी है। मंगलवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 516 नए मामले सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2020, 4:43 PM IST
Coronavirus: गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 511 नए मामले, लगातार 16वें दिन 400 से ज्यादा मामले
Coronavirus: गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 511 नए मामले, लगातार 16वें दिन 400 से ज्यादा मामले

लखनऊ. यूपी में कोरोना (corona) संक्रमित के मामले आते ही जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ (Lucknow news) में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां 24 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 19 पीएसी (PAC) के जवान हैं। सीएम हेल्पलाइन (CM helpline) के चार कर्मचारी व सहादतगंज निवासी एक युवक शामिल है। ऐसे में राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 627 हो गई है। वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 516 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 14,598 पहुंच गया है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब 5259 एक्टिव केस हैं और 8904 लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

अमित मोहन के अनुससार, यूपी में रिकवरी रेट भी बेहतर होता जा रहा है। फिलहाल यूपी में रिकवरी का रेट 61 प्रतिशत चल रहा है। प्रदेश में कुल 435 मरीजों की अब तक मृत्यु हुई है। इनमें 18 लोगों ने मंगलवार को ही जान गवाई है। हमीरपुर में नौ, मैनपुरी में पांच, फर्रुखाबाद में आठ, हरदोई में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।

अमित मोहन ने बताया आशा वर्कर्स द्वारा अभी तक 16,75,579 प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया जा चुका है जिनमें से 1463 में बिमारी के कोई न कोई लक्षण मिले हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश में 13966 सैंपलों की टेस्टिंग की गई। पूल टेस्टिंग के माध्यम से 5-5 सैंपलों के 1082 पूल लगाए गए जिसमें से 150 पूल पॉजिटिव पाए गए और 10-10 सैंपलों के 122 पूल लगाए गए और इनकी जांच की गई तो 15 पूल पॉजिटिव पाए गए।

Published on: