लखनऊ

ओमिक्रोन से बचाव के लिए यूपी के 19 जिलों में सीरो सर्वे, कितनी बार हुआ जानें

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे से बचाव करने के लिए यूपी में तीसरी बार सीरो सर्वे किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पहला सर्वे 11 जिलों में सितंबर 2020 में किया गया था। सर्वे में 22 फीसद लोगों में कोरोनावायरस के प्रति एंटीबाडी पाई गई थी। फिर दूसरा सीरो सर्वे जून 2021 में किया गया था। इसमें 62 हजार व्यक्तियों पर सर्वे शामिल था। इसमें 71 फीसद व्यक्तियों में एंटीबाडी पाई गई थी।

2 min read
Dec 27, 2021
ओमिक्रोन से बचाव के लिए यूपी के 19 जिलों में सीरो सर्वे, कितनी बार हुआ जानें

लखनऊ. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खतरे से बचाव करने के लिए यूपी में तीसरी बार सीरो सर्वे किया जा रहा है। इस बार इस सीरो सर्वे में लखनऊ समेत 19 जिले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे के लिए 10 टीमों का गठन कर उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इसके तहत 100 अलग अलग व्यक्तियों के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच केजीएमयू लखनऊ में होगी। सीरो सर्वे में सीरो सर्वे में कोरोना वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाती है। सोमवार से यह जांच शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश में हो चुके दो सीरो सर्वे

उत्तर प्रदेश में पहला सर्वे 11 जिलों में सितंबर 2020 में किया गया था। सर्वे में 22 फीसद लोगों में कोरोनावायरस के प्रति एंटीबाडी पाई गई थी। फिर दूसरा सीरो सर्वे जून 2021 में किया गया था। इसमें 62 हजार व्यक्तियों पर सर्वे शामिल था। इसमें 71 फीसद व्यक्तियों में एंटीबाडी पाई गई थी।

कोरोना की तीसरी लहर बढ़ा

यूपी में कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रोन को खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में सीरो सर्वे कराने का फैसला किया है। इस बार के सीरो सर्वे में पहली और दूसरी लहर में संक्रमित और कुछ टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों के साथ संक्रमण की चपेट में न आने वाले कुछ व्यक्ति भी सर्वे में शामिल किए जाएंगे। इन सभी के शरीर में मौजूद एंटीबाडी की जांच होगी।

कुल 100 लोगों के नमूने लिए जाएंगे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि, कुल 100 लोगों के नमूने लिए जाने हैं। इसके लिए पांच श्रेणियां बनाई गई हैं। प्रत्येक श्रेणी में 20 लोगों के नमूने लिए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ से उनके नाम भेजे गए हैं।

जांच के लिए खून का नमूना

सभी चिन्हित लोगों के कोविड एंटीजन जांच के लिए नाक और गले से नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा एंटीबाडी जांच के लिए खून का नमूना भी लिया जाएगा।

इनके लिए जाएंगे नमूने

-31 दिसंबर 2020 से पहले पॉजिटिव मिले स्वास्थ्य कर्मी के लिए जाएंगे नमूने।
-16 जनवरी 2021 को टीकाकरण से पूर्व निगेटिव रहे स्वास्थ्य कर्मी।
- 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो 28 फरवरी 2021 से पहले पॉजिटिव हुए हो।
-ऐसे बुजुर्ग जो पहली मार्च 2021 तक पॉजिटिव न हुए हों।
-18 से 59 आयु वर्ग के सामान्य व्यक्ति जो मई से अगस्त 2020 के बीच पॉजिटिव हुए हो।

Published on:
27 Dec 2021 03:16 pm
Also Read
View All